फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Clash between market committee team and jobbers in Yamunanagar Video goes viral on social media

Yamuna Nagar News: मार्केट कमेटी टीम और आढ़तियों में चले डंडे, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, जानें वजह

Thu, 27 Apr 2023 06:19 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 27 Apr 2023 06:19 PM IST
सार

रास्ते से गुजरने वाले लोगों ने मारपीट का वीडियो बना लिया और इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। थाना सदर यमुनानगर के एसएचओ जोगिंद्र सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों का मामला मौके पर ही बीच बचाव कर निपट दिया गया। इस बारे में किसी ने शिकायत नहीं दी है।

विज्ञापन
Clash between market committee team and jobbers in Yamunanagar Video goes viral on social media
आपस में भिड़ते दोनों पक्ष। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के यमुनानगर के मंडौली स्थित लक्कड़ मंडी के सामने सड़क पर लकड़ी से भरी ट्रालियों को मंडी में ले जाने पर विवाद हो गया। मार्केट कमेटी यमुनानगर की टीम व आढ़तियों में जमकर डंडे, लात-घूसे चले। सड़क पर काफी देर तक दोनों पक्षों में धक्का-मुक्की हुई। हंगामा इतना बढ़ गया कि वहां पर काफी संख्या में लोग जुट गए।

विज्ञापन


वहां से गुजरने वाले लोगों ने मारपीट का वीडियो बना लिया और इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। थाना सदर यमुनानगर के एसएचओ जोगिंद्र सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों का मामला मौके पर ही बीच बचाव कर निपट दिया गया। इस बारे में किसी ने शिकायत नहीं दी है।
विज्ञापन


गुरुवार विवाद सड़क पर खड़ी लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्रालियों को लक्कड़ मंडी ले जाने पर हुआ। आरोप है कि काफी संख्या में लकड़ी से भरी ट्रालियां मार्केट फीस बचाने के लिए मंडी में जाने के बजाय सीधे प्लाईवुड फैक्टरियों में जा रही हैं। इससे मार्केट कमेटी को फीस का नुकसान हो रहा है। दरअसल, मंडी में आने वाली लकड़ी पर दो प्रतिशत मार्केट फीस लगती है। यही वजह है कि कई दिनों से लक्कड़ मंडी में आने वाली लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्रालियों की संख्या लगभग आधी हो गई। इसके बाद कई दिनों से मार्केट कमेटी जगाधरी और यमुनानगर के अधिकारियों ने अभियान चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद लकड़ी से लदी सभी ट्रालियों को मंडी में भेजा जा रहा है। गुरुवार को मार्केट कमेटी की टीम ने लकड़ी से भरी एक ट्राली को मंडी के बजाय बाहर जाते देखा। इस पर टीम ने ट्रैक्टर चालक को रोका। ट्रैक्टर चालक ने इसकी सूचना लकड़ी मंगवाने वाले आढ़ती को फोन पर दी। मार्केट कमेटी की टीम में सुपरवाइजर राहुल, यशपाल राणा व अन्य कर्मी थे। 


आरोप है कि आढ़ती अपने कुछ साथियों के साथ मौके पर पहुंचा और ट्राली रोकने का कारण पूछा। टीम ने कहा कि बिना मार्केट फीस ट्राली सीधे फैक्टरी नहीं जाएगी। इसी बात पर दोनों पक्षों में बहस हो गई। इसके बाद आढ़ती के साथियों ने वहां पड़े डंडे उठाकर मार्केट कमेटी की टीम को पीटना शुरू कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed