फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   City girl Sargun Arora won 3 medals in Sudama Cup 2026

Chandigarh News: सुदामा कप 2026 में शहर की सरगुन अरोड़ा ने जीते 3 मेडल

Tue, 28 Apr 2026 03:09 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 03:09 AM IST
विज्ञापन
City girl Sargun Arora won 3 medals in Sudama Cup 2026
चंडीगढ़ के सेक्टर 38 वेस्ट स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में तीन दिवसीय सुदामा कप 2026 बैडमिंटन टूर्नामेंट का भव्य आयोजन किया गया। सुदामा परिवार स्पोर्ट्स क्लब द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में देशभर से आए 50 से 80 आयु वर्ग के वेटरन महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों ने सिंगल्स, डबल्स और मिक्स डबल्स श्रेणियों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस टूर्नामेंट में चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, दिल्ली, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, अरुणाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और कर्नाटक के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

सोमवार को संपन्न हुए फाइनल मुकाबलों में चंडीगढ़ की सरगुन अरोड़ा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण और एक रजत पदक अपने नाम किया, जबकि पंचकूला की रेनू मेहता ने तीन स्वर्ण पदक जीतकर बड़ी उपलब्धि हासिल की। अन्य मुकाबलों में, 55 प्लस पुरुष वर्ग में जम्मू-कश्मीर के संजीव अरोड़ा ने दिल्ली के विक्रम को रोमांचक मैच में 21-18, 16-21, 21-18 से पराजित किया। 50 आयु वर्ग के मिक्स डबल्स में उत्तर प्रदेश की अनु और दिल्ली की मानसी की जोड़ी ने राजस्थान की अनुपमा और कर्नाटक की नलीनी को 21-8, 21-3 से एकतरफा शिकस्त दी। वहीं, 60 आयु वर्ग के महिला डबल्स में पंजाब की मंदीप कंग और दिल्ली की रेखा सिंह की जोड़ी ने महाराष्ट्र की रमा गौतम और पंजाब की सुक्रेशा की जोड़ी को 21-16, 13-21, 21-13 से हराकर खिताबी जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed