{"_id":"695acd63e5b572a4fe0616b8","slug":"citco-director-hari-kalikat-transferred-to-delhi-chandigarh-news-c-16-pkl1091-915077-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: सिटको के निदेशक हरि कालिक्कट का दिल्ली तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: सिटको के निदेशक हरि कालिक्कट का दिल्ली तबादला
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। आईएएस अधिकारी हरि कालिक्कट का चंडीगढ़ से तबादला कर दिया गया है। रविवार को केंद्र सरकार की तरफ से जारी ट्रांसफर सूची के अनुसार अब उन्हें दिल्ली में नई तैनाती दी गई है। हरि कालिक्कट चंडीगढ़ प्रशासन में कई अहम विभागों की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। उनके पास सिटको के निदेशक सहित अन्य महत्वपूर्ण प्रशासनिक विभागों का कार्यभार था।