{"_id":"6386202037e39d1d8e2e454f","slug":"cia-caught-a-truck-liquor-in-fatehgarh-sahib-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehgarh Sahib: फतेहगढ़ साहिब में शराब से भरा कैंटर पकड़ा, तीन गिरफ्तार, 9648 बोतल बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Fatehgarh Sahib: फतेहगढ़ साहिब में शराब से भरा कैंटर पकड़ा, तीन गिरफ्तार, 9648 बोतल बरामद
Tue, 29 Nov 2022 08:43 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहगढ़ साहिब (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहगढ़ साहिब (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 29 Nov 2022 08:43 PM IST
सार
आरोपी राजेश कुमार के बारे में पता चला है कि अंतरराज्यीय शराब तस्करी के इस अवैध धंधे में राजस्थान के कथित शराब ठेकेदार अमित बंसल और लुधियाना निवासी अमरजोत सिंह भी शामिल हैं। आरोपी शराब की बोतलों के ढक्कनों पर लगे होलोग्राम स्टिकर का ट्रैक फाड़ देते थे, जिससे यह पता नहीं चल पाता था कि शराब किस ठेकेदार की है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में सीआईए स्टाफ सरहिंद की पुलिस ने दूसरे राज्यों में अवैध शराब बेचने वालों को दबोचा है। शराब की बोतलों के ढक्कन पर लगे ट्रैक एंड ट्रेस होलोग्राम स्टिकर को फाड़कर बदला गया था। जानकारी के अनुसार सीआईए स्टाफ सरहिंद को सूचना मिली थी कि एक कैंटर गाड़ी में कथित तौर पर सोनीपत (हरियाणा) निवासी राजेश कुमार नामक व्यक्ति शराब की तस्करी कर पंजाब-हरियाणा, राजस्थान समेत विभिन्न राज्यों में बेचता है।
विज्ञापन
कैंटर में शराब लादकर लुधियाना से सरहिंद की ओर आने की सूचना पर सीआईए व आबकारी विभाग के सर्कल इंस्पेक्टर विजय कुमार के साथ कर्मचारियों की एक टीम ने तरखान माजरा गांव कट के पास संदिग्ध वाहनों की जांच शुरू की तो मैकडॉवेल (अंग्रेजी शराब) के 201 कार्टून बरामद किए गए। इसमें कुल 9648 बोतल शराब थी।
विज्ञापन
पूछताछ के दौरान आरोपी राजेश कुमार के बारे में पता चला है कि अंतरराज्यीय शराब तस्करी के इस अवैध धंधे में राजस्थान के कथित शराब ठेकेदार अमित बंसल और लुधियाना निवासी अमरजोत सिंह भी शामिल हैं। आरोपी शराब की बोतलों के ढक्कनों पर लगे होलोग्राम स्टिकर का ट्रैक फाड़ देते थे, जिससे यह पता नहीं चल पाता था कि शराब किस ठेकेदार की है। सरहिंद थाने में राजेश कुमार, अमित बंसल, अमरजोत सिंह के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच सीआईए स्टाफ सरहिंद के बलजीत सिंह कर रहे हैं।
विज्ञापन