फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Christmas celebrated with games, dance and spiritual lessons

Chandigarh News: खेल, नृत्य और आध्यात्मिक सीख के साथ मनाया क्रिसमस

Thu, 25 Dec 2025 11:39 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Christmas celebrated with games, dance and spiritual lessons
चंडीगढ़। सेक्टर 33 के ब्रह्माकुमारीज राजयोग भवन में वीरवार को बच्चों के लिए क्रिसमस समारोह का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के जीवन में खुशी के साथ-साथ आंतरिक मूल्यों, सकारात्मक सोच एवं आध्यात्मिक जागरूकता को विकसित करने के लिए था।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत जसबीर भाई की ओर से कराए गए ऊर्जावान वार्म-अप सेशन से हुई। इसके बाद बहन अर्चना ने बच्चों के लिए आध्यात्मिक व आनंद से भरपूर गतिविधियां कराई। इसमें बच्चों ने मजेदार खेलों के माध्यम से सीखते हुए खूब आनंद लिया।
विज्ञापन

इसके बाद सिस्टर सुहावी ने बच्चों को आध्यात्मिक मूल्यों पर आधारित सरल शब्दों में प्रेरणादायक बातें बताईं। इन बातों में उन्होंने प्रेम, शांति, अनुशासन और आत्मसम्मान जैसे आंतरिक गुणों के महत्व पर विशेष जोर दिया। इस सत्र के दौरान बच्चों ने नववर्ष के लिए अपने संकल्प भी लिखे। उन्होंने पूरे वर्ष निभाने का वचन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम का समापन नृत्य के साथ हुआ। अंत में सेंटा क्लॉज की ओर से बच्चों को प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में पंजाब की जोनल इंचार्ज ब्रह्माकुमारी उत्तरा दीदी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed