{"_id":"67092ef9daf062a777abee6a2a89ceaf","slug":"china-techniques-use-for-illegal-abortion-and-sex-investigate","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाक, अब ऐसे भी हो रही है लिंग जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शर्मनाक, अब ऐसे भी हो रही है लिंग जांच
प्रवीण पाण्डेय/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 13 Feb 2014 03:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में चल रहे अवैध गर्भपात और लिंग जांच के मामलों में अब ड्रैगन की तकनीक अधिकारियों के लिए सिरदर्द बन गई है।
विज्ञापन
राज्य में जो मशीनें पकड़ी जा रही हैं वे चाइनीज हैं और अवैध तौर पर देश में आ रही हैं। दिल्ली में भागीरथ पैलेस में इन मशीनों की डिलीवरी हो रही है।
चाइनीज मशीनों का यह गोरखधंधा राज्य में फैल रहा है। भिवानी में एक मशीन पकड़ने के बाद बुधवार देर शाम को पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से एक और मशीन कैथल के किठाना गांव से बरामद की है।
यह मशीन भी दिल्ली के हितेष भाटिया नाम के व्यक्ति ने यहां सप्लाई की थी। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने यह माना है कि अवैध तौर पर यह मशीनें चाइना से लाकर देश में बेची जा रही हैं। हरियाणा में मशीनों की डिलीवरी दिल्ली से हो रही है।
विज्ञापन
इस मामले मेंएक लाख नब्बे हजार रुपये का बिल भी स्वास्थ्य विभाग को मिला है। हरियाणा सरकार ने इस तरह की मशीन पहली बार देखी है।
भूना सीएचसी में तैनात एक एएनएम की भूमिका भी इस मामले में बताई जा रही है। विभाग के मुताबिक चाइना में यह मशीन सस्ते दाम पर उपलब्ध है, लेकिन हरियाणा में इसे लाखों में बेचा जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक राज्य में इस मशीन की बिक्री अवैध है।
विज्ञापन