{"_id":"583a76314f1c1b5f29087efe","slug":"chilling-is-going-on-to-hike-in-chandigarh-read-the-weather-report-and-be-ready","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ने वाली है ठिठुरन, ये वेदर रिपोर्ट देखिए और तैयारी में जुट जाइए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ने वाली है ठिठुरन, ये वेदर रिपोर्ट देखिए और तैयारी में जुट जाइए
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 27 Nov 2016 11:29 AM IST
विज्ञापन
चाय के साथ ठंड का लुत्फ उठाती हुई लड़कियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्दी का मौसम तो कब से शुरू हो गया, लेकिन अब ठिठुरन के बढ़ने का वक्त आ गया है। ये वेदर रिपोर्ट देखिए और तैयारी में जुट जाइए। चंडीगढ़ में दिन व रात के तापमान सामान्य से चार डिग्री ज्यादा हो गया है। मौसम पूरे सप्ताह ठंड के बजाए गर्म रहा है। तापमान बढ़ने की वजह बादल बताए गए हैं। चंडीगढ़ सहित पंजाब व हरियाणा के कुछ हिस्सों में पिछले तीन से चार दिन से बादल छाए हुए हैं।
वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से हवाओं की दिशा बदली हुई थी। रविवार से वेस्टर्न डिस्टरबेंस जा रहा है। इससे फिर से हवाएं बदलेंगी और पहाड़ी इलाकों में बारिश व बर्फबारी हो सकती है। इससे मैदानी इलाकों में ठंडी हवाएं आएंगी और तापमान में नरमी आ सकती है। प्राइवेट मौसम एजेंसी की ओर से भी बताया गया है कि पूरे उत्तर भारत में तापमान बढ़ा हुआ है। जल्दी ही इससे राहत मिलने की उम्मीद है।
एजेंसी के मुताबिक सोमवार से दिन व रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। शनिवार को दिन का तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जा रहा है, जो सामान्य से चार डिग्री ज्यादा है। शुक्रवार रात का तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री अधिक था। मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि अगले दो दिनों में तापमान में करीब तीन डिग्री की कमी हो सकती है। जबकि न्यूनतम तापमान में चार डिग्री की कमी आ सकती है।