पंजाबः लुधियाना में बेखौफ बदमाश, चिली मूल की महिला का पर्स लूटा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण अमेरिकी देश चिली से माडल टाऊन स्थित अपने किसी रिश्तेदार के घर आई महिला का बाइक सवारों ने पर्स लूट लिया। आरोपी वारदात को मंगलवार की रात साढ़े नौ बजे अंजाम देने के बाद फरार हो गए।
विदेशी महिला के बैग में पासपोर्ट, साढ़े 28 हजार रुपये की भारतीय करेंसी, साठ हजार चिलियन पेसो के अलावा अन्य जरूरी कागजात थे। जब तक विदेशी महिला कुछ कर पाती आरोपी फरार हो चुके थे।
उसने तुरंत अपने रिश्तेदार को फोन कर बुलाया। इसके बाद इसकी जानकारी थाना माडल टाऊन पुलिस को दी। पुलिस ने चिली निवासी इवेलियन मेग्डालेना की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इवेलियन मेग्डालेना की शिकायत के मुताबिक वह माडल टाऊन में अपने रिश्तेदार के पास आई हुई है।
मंगलवार की रात करीब साढ़े नौ बजे वह घर के पास ही स्थित दुकान से जूस लेने के लिए जा रही थी। इसी दौरान बाइक सवारों ने उसके हाथ से पर्स छीन लिया और धक्का देकर फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद थाना माडल टाऊन की पुलिस भी पहुंच गई। थाना माडल टाऊन के इंचार्ज इंस्पेक्टर पवन कुमार ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे है। अभी तक तो कुछ मिला नहीं है। जल्द ही आरोपियों का पता लगा उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
सहेली के साथ शापिंग के लिए निकली विवाहिता का पर्स लूटा
सहेली के साथ एक्टिवा पर शापिंग के लिए निकली न्यू पंजाब माता नगर निवासी शिल्पा अग्रवाल का बाइक सवारों ने पर्स लूट लिया। माडल टाऊन में मंगलवार की रात को लुटेरे पर्स छीन कर फरार हो गए। शिल्पा ने तुरंत इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने शिल्पा की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
शिल्पा के अनुसार मंगलवार की रात को वह अपनी सहेली के साथ करवाचौथ त्यौहार के चलते खरीददारी करने के लिए आई थी। जब वह माडल टाऊन मार्केट में पहुंची तो बाइक सवार दो आरोपियों ने उसके हाथ से पर्स छीन लिया और फरार हो गए। शिल्पा आरोपियों के पीछे भागने लगी तो आरोपी फरार होने में कामयाब हो गए।
शिल्पा के अनुसार उसके बैग में सैमसंग कंपनी का फोन, 85 हजार रुपये की नकदी, टॉप्स की जोड़ी और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए। थाना माडल टाऊन के एसएचओ इंस्पेक्टर पवन कुमार ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे है। जल्द ही आरोपियों का पता लगा लिया जाएगा।