{"_id":"57a36d284f1c1ba8672b88b3","slug":"child-rights-commission-legal-notice-to-chandigarh-pgi-director","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाइल्ड राइट्स कमीशन ने तलब किए PGI के डायरेक्टर, वजह बड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाइल्ड राइट्स कमीशन ने तलब किए PGI के डायरेक्टर, वजह बड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 04 Aug 2016 09:58 PM IST
विज्ञापन
पीजीआई चंडीगढ़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमीशन फार प्रोटेक्शन आफ चाइल्ड राइट्स (सीसीपीसीआर) ने चंडीगढ़ पीजीआई के डायरेक्टर को तलब किया है। मामला रोटरी सराय में स्कूल चलाने का है। वीरवार को इस मुद्दे पर सीसीपीसीआर की मीटिंग थी, लेकिन डायरेक्टर वाइके चावला नहीं पहुंचे। उन्होंने अपने दो प्रतिनिधि भेजे थे, लेकिन कमीशन उनके जवाब से संतुष्ट नहीं हुआ और उन्होंने डायरेक्टर को ही मीटिंग में आने को कहा है।
दरअसल पीजीआई में रोटरी की सराय है। नीचे कई मरीज हैं और ऊपर यूटी का स्कूल चल रहा है। इसमें हजार से ज्यादा बच्चा पढ़ रहा है। सोमवार को एरिए के पार्षद सौरभ जोशी ने स्कूल का दौरा किया और कहा कि ये स्कूल नहीं, बीमारियों का घर है। बच्चे बीमार पड़ रहे है। ये खबरे मीडिया में आईं और उसके आधार पर सीसीपीसीआर ने एजुकेशन डिपार्टमेंट और पीजीआई डायरेक्टर को समन कर उनसे जवाब मांगा।
बुधवार को खुद सीसीपीसीआर की चेयरपर्सन प्रोफेसर देवी सिरोही ने दौरा किया और हालात का जायजा लिया। वीरवार को एजुकेशन डिपार्टमेंट कमिशन पहुंचे और अपना जवाब दिया। उन्होंने कहा कि वे एक महीने के भीतर स्कूल के बच्चों को आसपास के स्कूल में एडजस्ट कर देंगे। इस दौरान यह भी बात सामने आया है कि पहले यह स्कूल एडवांस कार्डियक सेंटर की जगह चलता था।
विज्ञापन
कार्डियक सेंटर बनने के बाद स्कूल को सराय में शिफ्ट कर दिया गया था। वीरवार को कमिशन में डायरेक्टर तो पहुंचे नहीं। उनकी जगह उनके प्रतिनिधि पहुंचे और कहा कि वे अपने स्तर पर कोई फैसला नहीं ले सकते हैं। स्कूल के संबंध में यूटी प्रशासन ही फैसला लेगा। इससे कमिशन संतुष्ट नहीं हुआ और फिर डायरेक्टर को बुलाया है।
पीजीआई से प्रतिनिधि आए थे, लेकिन उनके जवाब से कमिशन संतुष्ट नहीं हुआ है। डायरेक्टर को बुलाया गया है, ताकि वे स्थिति स्पष्ट करें कि बच्चों को क्यों सराय में शिफ्ट किया गया था
- प्रोफेसर देवी सिरोही, चेयरपर्सन सीसीपीसीआर