फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Child Labour is being done by school students in hisar

शिक्षा के मंदिर में छात्रों से कराया जा रहा था ऐसा काम, शिक्षक पर गुस्सा आना तय

Fri, 23 Feb 2018 04:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सुलखनी (हिसार)
ब्यूरो/अमर उजाला, सुलखनी (हिसार) Updated Fri, 23 Feb 2018 04:09 PM IST
विज्ञापन
Child Labour is being done by school students in hisar
स्कूल में बच्चों से कराई मजदूरी
शिक्षा के मंदिर में डंडे का डर दिखाकर छात्रों से ऐसा काम कराया जा रहा था, देखकर शिक्षक पर आपको बहुत गुस्सा जाएगा। घटना हरियाणा के हिसार की है।
विज्ञापन


बरवाला खंड के अंतर्गत गांव राजली की राजकीय प्राथमिक पाठशाला में स्कूली बच्चों से बाल मजदूरी करने का वीडियो वायरल होने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि वीरवार सुबह स्कूल इंचार्ज हवा सिंह ने बच्चों को स्कूल की चहारदीवारी के निर्माण में मजदूरों की जगह लगाकर उनसे ईंटें ढुलवाई हैं।

जैसे ही बच्चों से काम करवाया तो किसी ने उनका वीडियो बना लिया और वायरल कर दिया। वीडियो में स्कूल इंचार्ज डंडा लेकर बच्चों से मजदूरी करवाता हुआ दिखाई दे रहा है। इतना ही नहीं वीडियो बना रहे व्यक्ति को इंचार्ज ने धमकी दे डाली कि तुम मेरा क्या बिगाड़ लोगे।
विज्ञापन

यह है वीडियो में

Child Labour is being done by school students in hisar
स्कूल में बच्चों से कराई मजदूरी
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि स्कूली बच्चों से दीवार के निर्माण में ईंटें ढुलवाई जा रही हैं। इस दौरान बच्चों का वीडियो बनाना शुरू किया तो मास्टर ने बच्चों को डंडा लेकर धमकाते मौके से भगा दिया। ये बच्चे मिड-डे मील से भोजन करके आ रहे थे।

मैं तो बच्चों को मिड-डे मील खिला रहा था और कुछ नहीं कर रहा था। वहां सांप आ गया था। उसे मारने के लिए बच्चे बाहर चले गए थे।
- हवा सिंह, हेडमास्टर, राजली स्कूल

हेड मास्टर ने यदि ऐसा किया है तो बहुत ही गलत किया है। ऐसा कोई कानून नहीं है कि स्कूली बच्चों से मजदूरी करवाई जाए। मैं हेडमास्टर से इस मामले की जानकारी लूंगा। इसकी जांच की जाएगी। दोषी पाए जाने पर मास्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी
- ज्ञान सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी बरवाला

स्कूल हेडमास्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। स्कूली बच्चों से मजदूरी करवाना गलत है। हम चाहते हैं कि शिक्षा विभाग हेडमास्टर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करें। शिक्षा विभाग की तरफ से मजदूरी और मिस्त्री का पैसा हेडमास्टर को मिलता है। स्कूली बच्चों को मजदूरी पर लगाकर हेडमास्टर ने अच्छा नहीं किया।
- ओमप्रकाश बूरा, सरपंच राजली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed