फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Child died in accident in in Pawat village in Samrala of Punjab

आंखों के सामने चला गया लाडला: बड़े बेटे को लेने आई थी मां, डेढ़ साल के मासूम को कुचलकर निकल गई स्कूल वैन

Wed, 27 Sep 2023 10:32 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 27 Sep 2023 10:32 AM IST
सार

मृतक बच्चे के चाचा संदीप सिंह ने आरोप लगाया कि हादसा वैन ड्राइवर की लापरवाही से हुआ है। ड्राइवर ने बिना देखे वैन चला दी। उन्होंने बताया कि मनजोत का पिता दुबई में काम करने गया हुआ है। पुलिस ने स्कूल वैन को जब्त कर लिया। साथ ही ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
Child died in accident in in Pawat village in Samrala of Punjab
मनजोत - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब के समराला में गांव पवात में डेढ़ वर्षीय बच्चे मनजोत सिंह की स्कूल बस से कुचल कर दर्दनाक मौत हो गई। मां की आंखों के सामने तड़प-तड़प कर बच्चे ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने स्कूल वैन को जब्त कर लिया। वहीं ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह पवात में महिला नर्सरी में पढ़ते अपने बड़े बेटे को स्कूल वैन से लेने घर से बाहर आई थी। महिला के साथ उसका डेढ़ वर्ष का बेटा मनजोत भी बाहर आ गया, जब वैन आई तो महिला बड़े बच्चे को वैन से उतारने में लग गई। इसी बीच मनजोत वैन के पिछले टायर के पास चला गया। बच्चे के वैन से उतरते ही ड्राइवर ने एकदम वैन चला दी और पिछला टायर मनजोत सिंह के ऊपर से निकल गया जिसके बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: NIA Raid: खालिस्तानी गैंगस्टर मामले में एनआईए की बड़ी कार्रवाई, हरियाणा-पंजाब में 50 जगह छापे
विज्ञापन
विज्ञापन


दुबई में काम करता है पिता
मृतक बच्चे के चाचा संदीप सिंह ने आरोप लगाया कि हादसा वैन ड्राइवर की लापरवाही से हुआ है। ड्राइवर ने बिना देखे वैन चला दी। उन्होंने बताया कि मनजोत का पिता दुबई में काम करने गया हुआ है। जैसे ही वहां उसे बेटे की मौत की खबर मिली तो उस पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।


ड्राइवर और अटेंडेंट की लापरवाही
हादसे में स्कूल वैन के ड्राइवर और अटेंडेंट दोनों की लापरवाही सामने आई है। बताया जा रहा है कि अटेंडेंट वैन से नीचे भी नहीं उतरा। मां ने ही अपने बड़े बच्चे को वैन से उतारा। अटेंडेंट ने इसके बाद भी नहीं देखा कि वैन के आसपास कोई है या नहीं। वहीं ड्राइवर ने भी शीशे से देखना जरूरी नहीं समझा। 

पुलिस ने स्कूल वैन को किया जब्त 
हादसे के बाद गांव में शोक की लहर है। हंसते खेलते परिवार में मातम छा गया। वहीं लोगों के रोष को देखते हुए पुलिस ने क्विक एक्शन करते हुए स्कूल वैन को जब्त कर लिया। ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed