फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chief Sanitary Inspector and Health Supervisor released on bail

Chandigarh News: चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर और हेल्थ सुपरवाइजर जमानत पर रिहा

Fri, 13 Oct 2023 02:20 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Oct 2023 02:20 AM IST
विज्ञापन
Chief Sanitary Inspector and Health Supervisor released on bail
चंडीगढ़। एक लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार नगर निगम के चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर चंद्रमोहन और हेल्थ सुपरवाइजर संदीप को सीबीआई की विशेष अदालत ने जमानत पर रिहा कर दिया। आरोपियों ने खुद को निर्दोष बताते हुए जमानत याचिका दायर की थी।
विज्ञापन

सीबीआई ने रिश्वत मामले की जांच के दौरान चंद्रमोहन की पत्नी के बैंक लॉकर की जांच की। इस दौरान लॉकर में करीब 3,100 ग्राम सोने सहित सोने के आभूषण पाए गए, जिसकी कीमत करीब 1.6 करोड़ रुपये है। दर्ज मामले के तहत सीबीआई ने हेल्थ सुपरवाइजर संदीप कुमार और चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर चंद्रमोहन को सीबीआई ने इसी वर्ष अगस्त माह में एक लाख की रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया था। आरोप के मुताबिक दोनों अफसरों ने नौकरी से निकाले गए नगर निगम के सेनेटरी इंस्पेक्टर को बहाल कराने के नाम पर तीन लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। सौदा दो लाख में तय हुआ और आरोपी पहली किस्त के रूप में एक लाख रुपये ले रहे थे। दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज किया गया था। सेनेटरी विभाग में सेनेटरी इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत रामदरबार निवासी जितेंद्र को कुछ समय पहले नौकरी से निकाल दिया गया था। सूत्रों के मुताबिक, जितेंद्र ज्यादातर अकसर छुट्टी पर रहते थे। इसके चलते उनकी नकारात्मक रिपोर्ट बनाकर उन पर कार्रवाई की गई थी। नौकरी से निकाले जाने के बाद वह विभाग के चक्कर लगा रहे थे। दोबारा नौकरी पर रखवाने के लिए जितेंद्र ने चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर चंद्रमोहन से बात की, जो हेल्थ सुपरवाइजर संदीप के नीचे संबंधित विभाग में कार्यरत था। चंद्रमोहन ने जितेंद्र से कहा कि वह उसे दोबारा नौकरी पर रखवा देगा, मगर उसके लिए संदीप से बात करनी होगी। इसके बाद जितेंद्र को दोबारा नौकरी पर रखवाने के लिए तीन लाख रुपये रिश्वत की मांग की गई। हालांकि, बाद में सौदा दो लाख रुपये में तय हुआ। इसकी पहली किस्त के रूप में एक लाख रुपये दिए जाने थे। सीबीआई की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने सेक्टर-17 में ट्रैप लगाकर रिश्वत की रकम और वॉयस रिकॉर्डर देकर शिकायतकर्ता को आरोपियों के पास भेजा और जैसे ही शिकायतकर्ता जितेंद्र ने रकम आरोपियों को पकड़ाई तो सीबीआई ने चंद्रमोहन और संदीप को मौके पर ही दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed