{"_id":"65ae83c228574ba80405a446","slug":"chief-minister-will-lay-the-foundation-stone-of-153-projects-on-24th-chandigarh-news-c-16-pkl1010-335244-2024-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: मुख्यमंत्री 24 को 153 परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: मुख्यमंत्री 24 को 153 परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास
विज्ञापन
परियोजनाओं की लागत 21 सौ करोड़ रुपये हैं, सीएम के अलावा मंत्री, सांसद व विधायक भी परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार आगामी चुनावों की तैयारियों में जुट गई है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री मनोहर लाल 24 जनवरी को हिसार से वर्चुअली लगभग 2100 करोड़ रुपये से अधिक की 153 परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे। इन परियोजनाओं में 1374 करोड़ रुपये की 78 परियोजनाओं का शिलान्यास और 741 करोड़ रुपये की 75 परियोजनाओं का उद्घाटन शामिल है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की ओर से दस बड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया जाएगा। शेष परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास अन्य जिलों में केंद्रीय मंत्री, हरियाणा कैबिनेट के मंत्री, सांसद व विधायक करेंगे। ये परियोजनाएं शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली और सिंचाई एवं जल प्रबंधन पर केंद्रित हैं।
बड़ी परियोजनाओं में लगभग 333 करोड़ रुपये की लागत से फरीदाबाद के सेक्टर-78 में अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर के नए भवन का निर्माण, लगभग 185 करोड़ रुपये की लागत से पंजाब सीमा से रतिया-फतेहाबाद-भट्टू-भादरा से राजस्थान सीमा तक बुढ़लाडा सड़क का सुदृढ़ीकरण व चौड़ीकरण, 86 करोड़ रुपये की लागत से रेवाड़ी-नारनौल रेलवे लाइन पर चार लेन आरओबी का निर्माण, लगभग 76 करोड़ रुपये की लागत से सनौली-पानीपत रोड (जीटी रोड एनएच-44) तक का सुधार कार्य, लगभग 60 करोड़ रुपये की लागत से चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद में टीचिंग ब्लॉक-111 का निर्माण और लगभग 55 करोड़ रुपये की लागत से रतिया शहर में नहर आधारित जलघर के निर्माण कार्य का शिलान्यास शामिल है।
मुख्यमंत्री लगभग 87 करोड़ रुपये से पानीपत टाउन में 15 एमएलडी और 25 एमएलडी क्षमता के दो एसटीपी, लगभग 62 करोड़ रुपये की लागत से सोनीपत शहर में ट्रीटेड वेस्ट वॉटर के पुन: उपयोग के लिए सीवरेज नेटवर्क का विस्तार और लगभग 58 करोड़ रुपये की लागत से जिला सोनीपत में 10 गांवों के लिए जल आपूर्ति योजना का विस्तार सहित अमृत योजना के तहत सोनीपत के शेष क्षेत्रों में जल वितरण प्रणाली का उद्घाटन किया जाएगा।