फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chief Minister strict on filth spread in cities

Chandigarh News: शहरों में फैली गंदगी पर मुख्यमंत्री सख्त, अधिकारियों को दी चेतावनी, सफाई नहीं हुई तो नपेंगे

Fri, 29 Dec 2023 01:09 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Dec 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister strict on filth spread in cities
शहरों में फैली गंदगी पर मुख्यमंत्री सख्त, अधिकारियों को दी चेतावनी, सफाई नहीं हुई तो नपेंगे
विज्ञापन

-विकसित भारत संकल्प यात्रा को लेकर जिला उपायुक्तों के साथ की अहम बैठक
अब तक लगभग 3438 ग्राम पंचायत/वार्डों में हो चुके हैं कार्यक्रम, लगभग 23 लाख से अधिक लोगों ने की भागीदारी

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा के शहरों में फैली गंदगी और जगह-जगह लगे कूड़े के ढेरों को लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल सख्त हो गए हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को चेतावनी दी है कि किसी भी शहर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं मिली तो संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल बुधवार देर शाम प्रदेशभर के सभी डीसी के साथ वीसी के माध्यम से बैठक कर रहे थे। बैठक में शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता भी उपस्थित थे। लोकसभा सांसद और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल हुए।
मुख्यमंत्री ने जिला उपायुक्तों को सख्त निर्देश दिए कि शहरों में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखें। शहरों में कूड़े के ढेर नहीं लगे होने चाहिए, कूड़े का सही निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। मंत्रीगण और अधिकारियों द्वारा लगातार शहरों में सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया जाएगा और किसी भी प्रकार की कमी मिली तो संबंधित पर कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि सफाई लगातार किया जाने वाला कार्य है, इसलिए वरिष्ठ अधिकारी शहरों में मौके पर जाकर निरंतर चेकिंग करें।
विज्ञापन



विकसित भारत संकल्प यात्रा की प्रगति में हरियाणा देश में पहले स्थान पर
विकसित भारत संकल्प यात्रा की प्रगति में हरियाणा देश में पहले स्थान पर है। 30 नवंबर से शुरू हुई इस यात्रा में अब तक प्रदेश के 23 लाख लोग भागीदारी कर चुके हैं। साथ ही 3438 पंचायतों और वार्डों में कार्यक्रम हो चुके हैं। मनोहर लाल ने जिला उपायुक्तों को निर्देश देते हुए कहा कि हरियाणा का रैंक आगे भी पहले स्थान पर बरकरार रहे, इसके लिए लगातार मेहनत करते रहें। उन्होंने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य केंद्र व राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ नागरिकों को उनके घर द्वार पर देना है। साथ ही लोगों की समस्याओं का मौके पर समाधान करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीपीपी, आयुष्मान कार्ड के स्टाॅल बढ़ाने के निर्देश
सीएम ने कहा कि यात्रा के दौरान आयोजित कार्यक्रमों में परिवार पहचान पत्र, आयुष्मान कार्ड, निरोगी हरियाणा इत्यादि फ्लैगशिप योजनाओं के स्टॉल्स की संख्या को बढ़ाया जाए ताकि अधिक से अधिक नागरिकों को सुविधा उपलब्ध करवाई जा सके। मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिए कि परिवार पहचान पत्र और आयुष्मान कार्ड के लिए गठित टीमें हर नागरिक के प्रतिवेदन को स्वीकार करें। हर गांव में विकसित भारत संकल्प यात्रा के लिए डे- नोडल अधिकारी ग्रुप -बी स्तर के अधिकारी को ही नियुक्त करें। बैठक में मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ. अमित अग्रवाल ने बताया कि मोदी की गारंटी वाले वाहनों की संख्या भी बढ़ा दी गई है, अब प्रदेश में 99 वैन संचालित हैं। उन्होंने बताया कि गुरुग्राम, पंचकूला, सिरसा, रेवाड़ी, कुरुक्षेत्र, फरीदाबाद, अंबाला, करनाल और महेंद्रगढ़ जिलों में लोगों की अच्छी भागीदारी है और नागरिक योजनाओं का भरपूर लाभ उठा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed