{"_id":"668c7f015c1fc2f944096b14","slug":"chief-minister-serious-about-increasing-crime-called-a-meeting-tomorrow-chandigarh-news-c-16-1-pkl1007-463443-2024-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: बढ़ते अपराध को लेकर मुख्यमंत्री गंभीर, कल बुलाई बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: बढ़ते अपराध को लेकर मुख्यमंत्री गंभीर, कल बुलाई बैठक
विज्ञापन
-एसीएस गृह विभाग के साथ-साथ डीजीपी और आला अधिकारियों के साथ होगी बैठक
-पिछले कई माह से लगातार बढ़ रहीं वारदातें
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। राज्य में फायरिंग कर रंगदारी मांगने के बढ़ते मामलों को लेकर सरकार ने संज्ञान लिया है। इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गृह विभाग की बैठक बुलाई है। पहले बैठक मंगलवार को बुलाई गई थी, लेकिन मुख्यमंत्री के दिल्ली होने के चलते इसे बुधवार को कर दिया गया है। बैठक में गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, डीजीपी शत्रुजीत कपूर, सीआईडी चीफ आलोक मित्तल समेत पुलिस के आला अधिकारी मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री बैठक में बढ़ते अपराध को लेकर अधिकारियों से जवाब-तलब भी करेंगे और पुलिस की आगामी रणनीति क्या है, इसको लेकर भी जानकारी हासिल करेंगे।
मुख्यमंत्री पहले से ही पुलिस को बदमाशों के खिलाफ कड़ा एक्शन लेने के निर्देश दे चुके हैं। क्योंकि गृह विभाग खुद मुख्यमंत्री के पास है और विपक्ष लगातार अपराध के मामले को मुद्दा बना रहा है। पिछले दो माह में रंगदारी के मामलों ने लोगों में भय पैदा कर दिया है। हिसार, रोहतक, सोनीपत, करनाल और कुरुक्षेत्र में सरेआम रंगदारी मांगी जा रही है। पैसे न देने पर धमकी देने के लिए प्रतिष्ठानों के बाहर फायरिंग भी की जा रही है। विपक्ष इस मुद्दे को लेकर लगातार सरकार की घेराबंदी कर रहा है। नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, इनेलो विधायक अभय सिंह चौटाला और आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. सुशील गुप्ता कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते रहे हैं। इसलिए अब विपक्ष को जवाब देने से पहले मुख्यमंत्री ने गृह विभाग की बैठक बुलाई है।