{"_id":"5ba88bea867a557ea37f5fdd","slug":"chief-minister-capt-amarinder-singh-said-central-government-open-kartarpur-sahib-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"करतारपुर साहिब रास्ता खुलवाए केंद्र : मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करतारपुर साहिब रास्ता खुलवाए केंद्र : मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब (पंजाब)
Updated Mon, 24 Sep 2018 12:37 PM IST
विज्ञापन
अमरिंदर सिंह
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने केंद्र सरकार से 2019 में मनाए जा रहे श्री गुरु नानक देव के 550वें प्रकाश पर्व की तैयारियों के लिए करतारपुर साहिब का रास्ता खुलवाने की अपील की है। रविवार को एक निजी मैरिज पैलेस के उद्घाटन करने पहुंचे कैप्टन ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री के तौर पर अपने पिछले कार्यकाल के दौरान भी पड़ोसी मुल्क के दौरे के अवसर पर यह मामला उठाया था।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि 1920 के दौरान रावी नदी के पानी से श्री करतारपुर साहिब के ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब को बचाने के लिए उनके दादा महाराजा भूपिंदर सिंह ने 1.35 लाख रुपये दान किए थे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि उनकी सरकार पहले सिख गुरु साहिब के 550वें प्रकाश पर्व समारोह मनाने के लिए पूरी तरह तैयार है।
विज्ञापन
केंद्र ने गृहमंत्री के नेतृत्व में बनाई राष्ट्रीय कमेटी
कैप्टन ने बताया कि उनकी अपील पर केंद्र सरकार ने गृह मंत्री राजनाथ सिंह के नेतृत्व में राष्ट्रीय कमेटी का गठन कर दिया है। इस महान समारोह को मनाने के लिए की जा रही तैयारियों का जायजा लेने के लिए गठित प्रबंधन कमेटी ने ऐतिहासिक नगरों सुल्तानपुर लोधी और डेरा बाबा नानक में किए जाने वाले विकास कार्यों को अंतिम रूप दे दिया है।
विज्ञापन
विकास नीतियों से मिली कांग्रेस को जीत
जिला परिषद और ब्लॉक समिति चुनाव में कांग्रेस पार्टी की जीत को कैप्टन ने कांग्रेस सरकार की विकास प्रमुख नीतियों का करार दिया है। उन्होंने कहा कि शिअद और अन्य विरोधी पार्टियों की हार ने यह सिद्ध कर दिया है कि लोगों ने इन पार्टियों की सांप्रदायिक राजनीति को रद्द करके कांग्रेस सरकार के विकासमय और निष्पक्ष एजेंडे के हक में स्पष्ट जनादेश दिया है।
अकालियों की तरफ से कांग्रेस पर लगाए संगीन आरोपों को खारिज करते हुए सीएम ने कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं हुआ, यह अकालियों की बदनामी भरी हार का दिखावा है। इन चुनाव में कांग्रेस ने जिला परिषद की 94 प्रतिशत और ब्लॉक समितियों में लगभग 81 प्रतिशत सीटों पर जीत हासिल की है।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ब्रह्म मोहिंदरा, तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा, सुखबिंदर सिंह सरकारिया, साधु सिंह धर्मसोत, रजिया सुल्ताना और राणा गुरमीत सिंह सोढी, वरिष्ठ सलाहकार बीआईएस चाहल, पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन लाल सिंह, विधायक कुलजीत सिंह नागरा, विधायक हरदयाल सिंह कंबोज, डीजीपी सुरेश अरोड़ा, एसटीएफ के प्रमुख मोहम्मद मुस्तफा, डीजीपी (इंटेलीजेंस) दिनकर गुप्ता, चीफ डायरेक्टर विजिलेंस बीके उप्पल, विशेष मुख्य सचिव केबीएस सिद्धू, अतिरिक्त मुख्य सचिव विन्नी महाजन और प्रमुख सचिव ग्रामीण विकास एवं पंचायत अनुराग वर्मा उपस्थित थे।