फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chief minister bhupinder singh hooda security again fail

सीएम हुड्डा की सुरक्षा में फिर चूक, खाकी फेल

Mon, 09 Jun 2014 02:38 PM IST
जगमहेंद्र सरोहा /अमर उजाला, पानीपत
जगमहेंद्र सरोहा /अमर उजाला, पानीपत Updated Mon, 09 Jun 2014 02:38 PM IST
विज्ञापन
chief minister bhupinder singh hooda security again fail

मुख्यमंत्री की सुरक्षा में खाकी एक बार फिर फेल हो गई। इस बार सीएम के काफिले में लगी पायलट चूक गई और सीएम को लघु सचिवालय के बजाय सिवाह उद्घाटन स्थल पर ले गई। मामले में सीएम के काफिले में पायलट लगी पीसीआर के इंचार्ज को सस्पेंड करने तक बात आ गई। हुआ यूं कि सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा को रविवार को एसडी विद्या मंदिर में कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद लघु सचिवालय जाना था। उनके काफिले में लगी पायलट गाड़ी सिवाह की तरफ चली।

विज्ञापन


सीएम के काफिले की गाड़ी भी पायलट के पीछे ही सिवाह गांव में पहुंच गई। सीएम आने पर यहां का नजारा कुछ हटकर रहा। यहां कोई भी प्रशासनिक अधिकारी नहीं दिखा। सीएम को मामला समझने में देर नहीं लगी और उन्होंने ग्रामीणों का मान सम्मान करते हुए खेल परिसर का उद्घाटन व मतलौडा कॉलेज का शिलान्यास कर दिया। इसके बाद वे सीधे लघु सचिवालय पर पहुंचे।
विज्ञापन

लघु सचिवालय में जमकर हंगामा

chief minister bhupinder singh hooda security again fail

सीएम हुड्डा का रूट बदलने के मामले पर लघु सचिवालय में अफरातफरी मच गई। सीएम अधिकारियों पर नाराज हो गए और रूट तक न बनाने की बात कही। सीएम ने पायलट कर रही पीसीआर पर सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए।

कई अधिकारियों ने उनको सस्पेंड करने की कही। इस बात को लेकर काफी देर तक सीएम को मनाने का प्रयास चलता रहा। सीएम ने पायलट को सस्पेंड करने को कहा। फिर मामला सामने आया कि वे अपनी मर्जी से नहीं बल्कि सीएम का दस्ता ही उनको लेकर गया था।

अधिकारी घंटों करते रहे इंतजार

chief minister bhupinder singh hooda security again fail

लघु सचिवालय में सीएम के आगमन के लिए अधिकारी सतर्क हो गए। सीएम के रूट को देखते हुए जीटी रोड खाली करा दिया और यू टर्न पर गाड़ियों को रुकवा दिया। काफी देर तक सीएम का काफिला न पहुंचने पर यातायात कर्मी भी उलझ गए और एक दूसरे के साथ संपर्क साधने लगे। सीएम के सिवाह जाने पर यातायात को खोला गया। वहीं लघु सचिवालय पर अधिकारी सीएम के आने का इंतजार करते रहे।

यह था कार्यक्रम
सीएम हुड्डा का रविवार का कार्यक्रम व रूट तय था। वे सुबह सीधे सेक्टर-13/17 स्थित हैलीपेड पर पहुंचे और सेक्टर-11 स्थित एसडी विद्या मंदिर में कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे। सीएम को यहां से सीधे लघु सचिवालय में अधिकारियों की बैठक में जाना था। उसके बाद सीएम को सिवाह में खेल परिसर का उद्घाटन और सवेरा स्कूल व मतलौडा कॉलेज की आधारशीला रखनी थी।

विज्ञापन

पहले भी खा चुकी गच्चा

chief minister bhupinder singh hooda security again fail

जिला पुलिस सीएम हुड्डा की सुरक्षा में पहले भी गच्चा खा चुकी है। सीएम ने दो फरवरी को पानीपत में करीब एक दर्जन योजनाओं की आधारशिला रखी व उद्घाटन किया था।

इसके बाद वह सब्जी मंडी में समारोह को संबोधित करने जा रहे थे। संजय चौक से सीएम का रोड शो शुरू हुआ और यहां से कुछ दूरी पर एक युवक ने सीएम को थप्पड़ जड़ने का प्रयास किया। जिसको पुलिस ने काबू कर लिया था। यह मामला कई दिन तक प्रदेश छाया रहा था। जिसमें पुलिस के कई अधिकारी व कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया था।

वर्जन
पीसीआर पर तैनात सुरक्षा कर्मी सीएम काफिले को लघु सचिवालय की बजाय सिवाह में उद्घाटन स्थल पर ले गए। हमने एसपी को मीटिंग में ही पीसीआर के प्रभारी को सस्पेंड करने के लिए बोल दिया है।
अजीत बाला जोशी, उपायुक्त।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed