फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chief guest of oath ceremony of haryana new CM

नए सीएम खट्टर की ताजपोशी की 5 खास बातें

Sun, 26 Oct 2014 08:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 26 Oct 2014 08:42 AM IST
विज्ञापन
chief guest of oath ceremony of haryana new CM

हरियाणा में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री के तौर पर मनोहर लाल खट्टर 17 सीढ़ियां चढ़कर 10 फुट ऊंचे मंच पर शपथ लेंगे। सेक्टर-पांच के मेला ग्राउंड में 13 एकड़ में फैले समारोह स्थल पर करीब 10 फुट ऊंचा मुख्य मंच होगा।

विज्ञापन


इसकी चौड़ाई 30-32 फुट होगी, जबकि इसके अगल-बगल दो और 28-28 फुट चौड़े मंच तैयार किए गए हैं। इनमें एक मंच पर जहां प्रदेश के विधायक एवं सांसद बैठेंगे, वहीं दूसरे मंच पर केंद्रीय मंत्रियों के साथ-साथ साधु-संतों के बैठने की भी व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता वीर कुमार यादव ने बताया कि इन मंचों के अलावा एक और मंच भी बनाया जा रहा है, जहां 200-225 अति विशिष्ठ अतिथियों के बैठने की व्यवस्था होगी। महिलाओं के बैठने के लिए अलग ब्लॉक होंगे। वहीं डी ब्लॉक के बिल्कुल पास प्रिंट मीडिया के पत्रकारों के बैठने की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य मंच के ठीक सामने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए व्यवस्था की गई है। शपथ ग्रहण समारोह शुरू होने से पहले लोक संर्पक विभाग की ओर से मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा।

इतने लोगों के पहुंचने की उम्मीद

chief guest of oath ceremony of haryana new CM

  • 01 लाख लोगों के पहुंचने की उम्मीद
  • 20 हजार जवानों के हवाले सुरक्षा कमान
  • 02 हजार वीवीआईपी आएंगे
  • 10 हजार वीआईपी भी होंगे
  • 50 हजार अन्य लोगों के लिए भी कुर्सियां

समारोह में ये होंगे मुख्य अतिथि

chief guest of oath ceremony of haryana new CM

हरियाणा के नए मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी के अलावा छह प्रदेशों के मुख्यमंत्री और गृह मंत्री राजनाथ समेत 15 केंद्रीय मंत्री भी पहुंचेंगे।

रविवार को पंचकूला के हुडा ग्राउंड पर होने वाले समारोह के लिए शनिवार को केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी, वीके सिंह और कृष्ण पाल गुजर पंचकूला पहुंच गए।

समारोह में आने वाले अन्य नेताओं में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल, राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया, पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पारिकर भाग लेंगे। इधर, प्रशासन ने शपथ ग्रहण समारोह के लिए शनिवार शाम तक सभी तैयारियां पूरी कर लीं।

मुख्य मंच के आसपास बनाए तीन मंच

chief guest of oath ceremony of haryana new CM

पंचकूला सेक्टर-5 स्थित हुडा ग्राउंड में 24 फुट लंबा मुख्य मंच बनाया गया है, जिसके दोनों ओर 28-28 फुट के दो अन्य मंच तैयार किए गए हैं। इनमें से एक मंच पर प्रदेश के विधायक और सांसद बैठेंगे जबकि दूसरे मंच पर केंद्रीय मंत्रियों के साथ ही देशभर से आने वाले साधु-संतों को स्थान दिया जाएगा।

पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता वीर कुमार यादव ने बताया कि इनके अलावा एक तीसरा मंच भी बनाया जा रहा है, जिस पर लगभग 200 से 225 अति वशिष्ठ अतिथियों के बैठने की व्यवस्था होगी। यादव के अनुसार, महिलाओं के बैठने के लिए अलग ब्लॉक बनाए गए हैं।

समारोह शुरू होने से पहले लोकसंपर्क विभाग द्वारा लोगों के मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। समारोह की सुरक्षा के मद्देनजर चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। प्रशासन ने समारोह में आने वाले नागरिकों के लिए विभिन्न स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था भी की है।

आम लोगों को सुबह 10 बजे पहुंचना होगा

chief guest of oath ceremony of haryana new CM

10 हजार वीआईपी पास जारी: राजभवन से हरियाणा के नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह के लिए 10 हजार वीआईपी पास जारी हुए हैं। वहीं, दो हजार वीवीआईपी पास जारी भी हुए हैं। उधर, पंचकूला के सेक्टर-पांच स्थित हुडा ग्राउंड में 50 हजार कुर्सियां लगाई गई हैं।

चंडीगढ़ से समारोह में भाग लेने के लिए सांसद किरण खेर, भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन, पूर्व सांसद सत्यपाल जैन, अरुण सूद, पूर्व मेयर राज बाला मलिक, सीनियर डिप्टी मेयर हीरा नेगी, डिप्टी मेयर देवेश मोदगिल के अलावा सभी पार्षद और कार्यकारिणी के सदस्य जा रहे हैं।

शपथ ग्रहण समारोह सुबह 11 बजे: शपथ ग्रहण समारोह रविवार सुबह 11 बजे शुरू होगा। इसके लिए आम लोगों को दस बजे तक समारोह स्थल पर पहुंचना होगा, ताकि लोग शहर के कुछ मार्गों पर जाम में न फंसें। पासधारकों को पुख्ता सुरक्षा इंतजाम के कारण कुछ आसानी हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed