फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chhath Puja celebration in Chandigarh photo gallery

Chhath Puja: उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ महापर्व संपन्न, न्यू लेक पर उमड़ा आस्था का सैलाब, देखें ये तस्वीरें

Fri, 08 Nov 2024 01:51 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 08 Nov 2024 01:51 PM IST
सार

चंडीगढ़ में छठ पूजा का पर्व धूमधाम से मनाया गया। सेक्टर-42 की न्यू लेक सहित शहर के गांव, कॉलोनियों और सेक्टरों में वीरवार शाम को व्रतियों की बड़ी भीड़ रही। वहीं शुक्रवार सुबह महापर्व उगते सूरज को अर्घ्य देने के साथ ही संपन्न हो गया।

विज्ञापन
Chhath Puja celebration in Chandigarh photo gallery
सेक्टर-42 न्यू लेक पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सूरज उपासना का महापर्व उगते सूरज को अर्घ्य देने के साथ ही संपन्न हो गया। चंडीगढ़ के सेक्टर-42 के न्यू लेक सहित गांव और कॉलोनी में महापर्व का आयोजन हुआ। सेक्टर-42 के न्यू लेक पर बड़ी संख्या में लोगों ने यह महापर्व मनाया। शाम को ढलते सूरज को और सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य दिया गया।
विज्ञापन

 
उगते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए व्रती सुबह 3 बजे से ही छठ घाटों पर आना शुरू हो गए थे। सिर पर दौरा लिए लोग छठ घाटों पर पहुंचे। छठ घाट पर पहुंचने के बाद उन्होंने दीप प्रज्वलित किए, ऐसा लग रहा हो कि छठ घाट पर दीपावली का त्योहार मान रहा हो। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


जगमगाते दीप बड़े ही सुहाने लग रहे थे। उगते सूरज को अर्घ्य देने के बाद अपने ईष्ट देव की पूजा की और लोगों में भगवान को अर्पित किए प्रसाद बांटे। पूजा पंडाल लगाने वाले स्वयंसेवी संगठनों ने भी चाय और दूध का लंगर का प्रबंध किया। हजारों लोगों ने चाय और दूध का लंगर ग्रहण किया।



इससे पहले वीरवार शाम को सेक्टर-42 की न्यू लेक सहित शहर के गांव, कॉलोनियों और सेक्टरों में व्रतियों की बड़ी भीड़ रही। व्रतियों ने ढलते सूर्य को सुधा योग में अर्घ्य दिया। शुक्रवार की सुबह महा अधियोग में उगते सूर्य को अर्घ्य प्रदान कर महापर्व को पूर्ण किया जाएगा। इसके साथ ही महापर्व छठ का समापन हो जाएगा।



सेक्टर-42 स्थित न्यू लेक पर दोपहर 2:00 बजे के बाद से ही व्रती पहुंचना शुरू हो गए। 3:00 बजे तक न्यू लेक के चारों ओर व्रतियों ने परिवार के साथ अपना स्थान ग्रहण किया। सभी लोग परिवार के साथ समूह में छठ के गीत जय छठी मईया ऊ जे केरवा जे फरेला खबद से, ओह पर सुगा मेड़राए... आदि गाती हुए आ रहे थे। 



स्वयंसेवी संगठनों ने व्रतियों के स्वागत के लिए पंडाल बनाए। इनमें पूर्वांचल वेलफेयर एसोसिएशन, बिहार परिषद, युवा पूर्वांचल वेलफयर एसोसिएशन ने अपने पंडाल लगाए थे।




मौके पर शहर के सांसद मनीष तिवारी, भाजपा नेता संजय टंडन, राज्यसभा सांसद सतनाम संधू, पार्षद हरदीप सिंह, जसबीर सिंह बंटी सहित अन्य लोग छठ घाट पर पहुंचे। उन नेताओं ने व्रतियों और संगठनों के लोगों को उनकी बेहतर सेवा के लिए बधाई दी।



व्रतियों के परिजन अपने सिर पर पूजा सामग्री और फलों से भरा दउरा लिए हुए थे। छठ घाट पर पहुंचकर व्रतियों ने छठ मइया की पूजा की। उसके बाद में लेक के जल में खड़े होकर सूर्य के डूबने का इंतजार किया। अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य के बाद अपने घरों के लिए रवाना हो गए।



सूर्य के अर्घ्य के बाद जब व्रती घरों के लिए रवाना हुए तो कुछ देर के लिए सड़क पर जाम की स्थिति बन गई, जिसे ट्रैफिक पुलिस ने बेहतर तरीके से नियंत्रण किया। पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था का बड़े स्तर पर प्रबंध किया गया था।



पंडाल में बजते रहे छठ के गीत
महिलाएं जोड़ा सिंदूर किए हुई थीं। न्यू लेक पर पंचकूला, चंडीगढ़, मोहाली, खरड़ व अन्य जगहों से आए। पंडाल में छठ के गीत बजते रहे। ढोल और बैंड बजे के साथ भी कई व्रती घाट पर पहुंचे। न्यू लेक पर लोगों ने जमकर फोटो खींची और सेल्फी ली। न्यू लेक में बच्चे खूब मस्ती की।



न्यू लेक सेक्टर-42 के अलावा बहलाना, रायपुर खुर्द, दड़वा, मलोया, सेक्टर-47, रामदरबार, हल्लोमाजरा, दड़वा, धनास सहित अन्य भागों में छठ पूजा कमेटियां पूजा की भव्य तैयारी की और व्रतियों का स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed