{"_id":"581e2b954f1c1bab314395cd","slug":"chhath-puja-begins-in-chandigarh-sector-42-news-lake-is-ready","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"छठ पूजा आज: दुल्हन बनी न्यू लेक, व्रतियों के स्वागत को तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छठ पूजा आज: दुल्हन बनी न्यू लेक, व्रतियों के स्वागत को तैयार
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 06 Nov 2016 09:50 AM IST
विज्ञापन
दुल्हन की तरह सजी न्यू लेक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आस्था का महापर्व छठ पूजा आज पूरे देश में मनाया जाएगा। इस मौके पर चंडीगढ़ सेक्टर-42 की न्यू लेक भी दुल्हन की तरह सजकर तैयार है। न्यू लेक पर हजारों छठ व्रती अपने परिवार के साथ पहुंचेंगे। रविवार को अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती अर्घ्य प्रदान करेंगे। छठ व्रतियों ने शनिवार को खरना किया।
खरना में व्रती पूरा दिन उपवास रखकर शाम में खीर और फल का प्रसाद ग्रहण किया। व्रतियों के प्रसाद ग्रहण के बाद ही परिवार के अन्य सदस्यों ने प्रसाद ग्रहण किया। खरना के बाद फिर से अखंड उपवास शुरू हो जाता है। रविवार को पहला अर्घ्य में डूबते सूर्य को अर्घ्य प्रदान किया जाएगा, जबकि सोमवार को उगते सूर्य को अर्घ्य प्रदान किया जाएगा। उगते सूर्य को अर्घ्य प्रदान करने के बाद ही व्रत संपूर्ण हो जाता है।

मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे प्रशासक वीपी बदनौर
दुल्हन की तरह सजी न्यू लेक
- फोटो : अमर उजाला
न्यू लेक पर पूर्वांचल वेलफेयर एसोशिएशन की ओर से लेक की पूजा की जाएगी। एसोसिएशन की बैठक यूके सिंह की अध्यक्षता में हुई। एसोसिएशन के प्रेस सचिव राकेश वर्मा ने बताया कि शाम में छठ पूजा के अवसर पर पंजाब के गवर्नर और चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
बिहार परिषद चंडीगढ़ की ओर से भी न्यू लेक पर छठ व्रतियों का स्वागत किया जाएगा। बिहार परिषद के अध्यक्ष उमाशंकर पांडेय ने बताया कि बड़ी संख्या में व्रती आएंगे। उमाशंकर पांडेय ने बताया कि पहली बार चंडीगढ़ प्रशासन ने बिहार परिषद को भी छठ पूजा आयोजन के लिए अनुमति प्रदान किया है। उन्होंने कहा कि न्यू लेक पर स्टेज लगाया जाएगा। शंख ध्वनि से कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा।