फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chemical engineer arrested with 51.52 grams of heroin

Chandigarh News: केमिकल इंजीनियर 51.52 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार

Sun, 20 Aug 2023 02:21 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Aug 2023 02:21 AM IST
विज्ञापन
Chemical engineer arrested with 51.52 grams of heroin
चंडीगढ़। सेक्टर-34 थाना पुलिस ने ट्राइसिटी में नशीले पदार्थ की सप्लाई करने वाले केमिकल इंजीनियर को 51.52 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मूलरूप से उत्तर प्रदेश के औरेया जिले के अनिकेत (24) के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पंजाब के अमृतसर और दिल्ली के जनकपुर से ड्रग्स लाकर चंडीगढ़ समेत ट्राइसिटी में बेचता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक अनिकेत को इससे पहले अमृतसर पुलिस 150 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार कर चुकी है। इस मामले में वह अंडर ट्रायल है। उसने अमृतसर स्थित एक यूनिवर्सिटी से केमिकल इंजीनियरिंग की डिग्री ली है। एसडीपीओ साउथ डिविजन दलबीर सिंह के सुपरविजन में टीम ने वाहन चेकिंग अभियान चला रखा था। पुलिस की टीम सेक्टर-34 स्थित पिकाडली माल की पिछली साइड बीएसएनएल टर्न के पास नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग कर रही थी तभी वहां से गुजरे युवक को काबू कर लिया। तलाशी में उसके पास से हेरोइन बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed