फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Cheating of 13.80 lakh in the name of getting job and house in police, case registered

Chandigarh News: पुलिस में नौकरी और मकान दिलवाने के नाम पर 13.80 लाख की ठगी, केस दर्ज

Mon, 03 Jul 2023 01:21 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jul 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
Cheating of 13.80 lakh in the name of getting job and house in police, case registered
चंडीगढ़। पुलिस विभाग में नौकरी लगवाने और चंडीगढ़ में हाउसिंग बोर्ड के मकान दिलवाने के नाम पर फर्जीवाड़ा कर 13.80 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में मलोया थाना पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता कामेश्वर मदन मंडल ने पुलिस दी शिकायत में कहा कि मौलीजागरां के मौली कांप्लेक्स निवासी कन्हैया कुमार और उसकी मां ने सरकारी नौकरी और हाउसिंग बोर्ड का मकान दिलवाने के नाम पर उसके साथ 1.20 लाख रुपये की ठगी की है।शिकायतकर्ता समेत मिंटू मुखिया, मदन मंडल, बिरजू मंडल, मेघराज वर्मा, सुरेश वरपाल, लाले कुमार मंडल व अन्यों ने एसएसपी को भी मामले की शिकायत दी थी और बताया था कि चंडीगढ़ और इसके आसपास रहते हैं। वर्ष 2020 अगस्त में एक कार्यक्रम के दौरान उनकी आरोपी से मुलाकात हुई थी। आरोपी और उसकी मां सुधीरा देवी मूलरूप से बिहार के दरभंगा की रहने वाले हैं। शिकायतकर्ता भी उसी जगह के थे और उन्होंने आरोपी पर विश्वास कर लिया। शिकायत के मुताबिक आरोपी ने कोरोना काल में पीड़ितों को मलोया में हाउसिंग बोर्ड के मकान और सरकारी नौकरी दिलवाने का झांसा देेकर लाखों रुपये ऐंठ लिए। आरोपी ने पुलिस में भी नौकरी दिलवाने का झांसा दिया और पीड़ितों का विश्वास जीतने के लिए हलफनामा भी दिया था। बाद में नौकरी और मकान दिलवाने के वादे से पीछे हट गया। ऐसे में पीड़ितों के साथ कुल 13.80 लाख रुपये की ठगी की गई। थाना पुलिस ने धोखाधड़ी, जालसाजी और आपराधिक साजिश रचने की धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed