Sonipat News: किसान व ट्रैक्टर चालक को झांसे में लिया, 3.12 लाख रुपये ठगे, चौका देगा ठगी का नया तरीका
युवक ने उसे कहा कि वह साथ नहीं चल रहा तो चालक ने उससे पैसे लेकर आने को कहा है। इसके बाद वह प्लास्टिक के कट्टे में रखे 3.12 लाख रुपये लेकर चला गया। जब वह काफी देर तक भूरा के पास नहीं पहुंचा तो वह वापस जुनैद के पास आया। वहां पर उसे युवक के पैसे लेकर जाने का पता लगा। इस पर वह दोनों वहां से चले गए और परिजनों को अवगत कराया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के सोनीपत के गांव पलड़ी के पास ट्रैक्टर चालक से लिफ्ट लेकर एक युवक 3.12 लाख रुपये ठग कर भाग गया। युवक ने लिफ्ट लेने के बाद चालक व किसान पर मजदूरों से पिटाई का आरोप लगाया था। बाद में वह उसे चालक को अपने साथ ले गया। गांव में ले जाने के बाद वह चालक को छोड़कर आया और किसान को बहका कर रुपये से भरा प्लास्टिक का कट्टा लेकर भाग गया। बाद में चालक वापस लौटा तो ठगी का पता लगा। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
उत्तर प्रदेश के जिला मेरठ के गांव पांचली निवासी जुनैद ने बताया कि वह गांव के ही ट्रैक्टर चालक भूरा के साथ धान लेकर सोनीपत अनाज मंडी में गया था। अनाज मंडी में कविश ट्रेडिंग कंपनी की दुकान नंबर 88 पर धान डालकर वहां से धान के 3 लाख 11 हजार 980 रुपये लेकर वापस गांव के लिए चला था।
ट्रैक्टर को भूरा चला रहा था और वह उसके पास बैठा था। जावेद ने बताया कि मंगलवार शाम को जब वह पलड़ी गांव के पहले पहुंचे तो इसी दौरान एक युवक ने लिफ्ट ले ली। वह ट्राली में सवार हो गया। जव वह पलड़ी पहुंचे तो युवक ने ट्रैक्टर को रुकवा लिया। ट्रैक्टर के रोकते ही वह चालक और युवा किसान से कहने लगा कि वह पीछे उनके खेत में मजदूरों से मारपीट कर आया है।
उन्होंने महिला मजदूर के सिर में रॉड से हमला किया है। उनके मना करने के बाद भी वह चालक को जबरन पहचान कराने के नाम पर अपने साथ ले गया। आरोपी ने चालक भूरा को गांव में एक चौक पर खड़ा कर दिया और कहा कि वह अपने परिजनों को उसे दूर से दिखा देगा। अगर उन्होंने कहा कि यह वही तो उनके सामने ले जाएगा, नहीं तो वापस भेज देगा। वह उसे खड़ा कर चला गया। वह वहां से सीधा जुनैद के पास आया। उसने जुनैद को साथ चलने को कहा। इस पर जुनैद डर गया और जाने से मना कर दिया।
युवक ने उसे कहा कि वह साथ नहीं चल रहा तो चालक ने उससे पैसे लेकर आने को कहा है। इसके बाद वह प्लास्टिक के कट्टे में रखे 3.12 लाख रुपये लेकर चला गया। जब वह काफी देर तक भूरा के पास नहीं पहुंचा तो वह वापस जुनैद के पास आया। वहां पर उसे युवक के पैसे लेकर जाने का पता लगा। इस पर वह दोनों वहां से चले गए और परिजनों को अवगत कराया। परिजनों ने देर रात बहालगढ़ थाना में आकर शिकायत दी। पुलिस ने जांच के बाद बुधवार को अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज कर लिया है।