फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Cheated 30 thousand rupees on the pretext of getting a job

Chandigarh News: नौकरी दिलाने का झांसा देकर 30 हजार रुपये ठगे

Tue, 25 Jun 2024 06:51 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2024 06:51 AM IST
विज्ञापन
Cheated 30 thousand rupees on the pretext of getting a job
चंडीगढ़। सेक्टर-50 बी स्थित प्रोग्रेसिव एनक्लेव निवासी बलवंत राय वर्मा को एक महिला ने नौकरी लगवाने का झांसा देकर 30 हजार रुपये खाते में ट्रांसफर करवा लिए। महिला ने न तो नौकरी लगवाई और न पैसे वापस किए। सेक्टर-49 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ आईपीसी एक्ट 406, 420, 120-बी, 381 के तहत केस दर्ज किया है। शिकायतकर्ता बलवंत राय ने बताया कि कुछ समय पहले उसकी बात एक महिला सी/ओ मेसर्स सुंदरी डोमेस्टिक हेल्प सर्विस (रजिस्टर्ड) दिल्ली के साथ हुई थी। बातचीत करने के दौरान उसे अच्छे पैकेज में नौकरी लगवाने की बात कही गई थी। महिला के अलावा उसकी बात अन्य लोगों से भी हुई थी और नौकरी के लिए साक्षात्कार की भी बात हो गई थी। बाकायदा नौकरी लगवाने की एवज में उससे महिला व अन्य ने नेट बैंकिंग के जरिए 30 हजार रुपये ट्रांसफर करवा लिए लेकिन बाद में नौकरी भी नहीं लगवाई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed