फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CHB will sell property, can bid for 35 residential and 88 commercial properties from May 11

Chandigarh News: सीएचबी बेचेगा संपत्ति, 35 आवासीय व 88 व्यावसायिक संपत्तियों के लिए 11 मई से लगा सकते हैं बोली

Tue, 09 May 2023 01:58 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 09 May 2023 01:58 AM IST
विज्ञापन
CHB will sell property, can bid for 35 residential and 88 commercial properties from May 11
चंडीगढ़। चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) ने अपनी बाकी बची संपत्तियों को बेचने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। अपनी 35 आवासीय व 88 व्यावसायिक संपत्तियों की ई-टेंडरिंग कर रहा है। इसके लिए 11 मई से इच्छुक बोलीदाता अपनी ऑनलाइन बोली जमा करा सकते हैं। 31 मई सुबह 10 बजे तक बोलीदाता आखिरी बोली जमा करवा सकेंगे और इसी दिन सुबह 10.15 बजे बोली खोली जाएगी। जिस किसी की भी बोली संबंधित संपत्ति के लिए सबसे अधिक होगी, उसे वह संपत्ति बेच दी जाएगी। इसके अलावा बोलीदाता हर शनिवार को फ्री होल्ड आवासीय संपत्तियों को जाकर देख भी सकते हैं। हर बुधवार को लीज होल्ड व्यावसायिक संपत्तियों को जाकर देख सकते हैं। सभी संपत्तियों पर स्टीकर भी लगा दिए गए हैं, ताकि उनकी बेहतर पहचान हो सकें।वहीं सीएचबी ने अब तक बेची गई अपनी संपत्तियों के आंकड़े जारी किए। ई-टेंडरिंग के माध्यम से संपत्तियों को बेचते हुए चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) को दो साल हो गए हैं। बोर्ड ने अप्रैल 2021 से लेकर अप्रैल 2023 तक कुल 296 संपत्तियां बेची हैं, जिससे बोर्ड को 196.73 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। इसमें 231 आवासीय व 65 व्यावसायिक संपत्तियां शामिल है।
विज्ञापन

सीएचबी के अनुसार बोर्ड अब तक फ्री होल्ड पर कुल 215 और लीज होल्ड पर 16 आवासीय संपत्तियों को बेचने में सफल रहा है। वहीं लीज होल्ड पर 55 और फ्री होल्ड पर 10 व्यावसायिक संपत्तियों को बेचने में सफल रहा है। बोर्ड की अधिकतर व्यावसायिक संपत्तियां इस समय लीज होल्ड पर ही हैं, जिससे चलते व्यावसायिक संपत्तियों को लेने में लोग अधिक रूचि नहीं दिखा रहे हैं जबकि आवासीय संपत्तियों के लिए बोर्ड को अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। ये संपत्तियां पिछले काफी समय से खाली पड़ी थीं और खस्ता हालत हो रही थी। यही कारण है कि इन संपत्तियों की हालत सुधारने के लिए प्रयास शुरू किए गए और संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी भी तय की गई, ताकि समय पर रिपेयर का काम पूरा किया जा सके।
विज्ञापन


मलोया में पोर्टा केबिन किराया पर लेने का भी मौका
शहरवासी मलोया स्थित छह व्यावसायिक पोर्टा केबिन के लिए भी बोली लगा सकते हैं। सीएचबी मासिक किराए के आधार पर ही इन केबिन की ई-टेंडरिंग कर रहा है, जिनका आरक्षित मासिक किराया 18 हजार रुपये निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed