{"_id":"6324db6415742265b8261123","slug":"chb-notices-to-626-duplex-of-sector-41-chandigarh-news-pkl4626342113","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचबी ने सेक्टर-41 के 626 डुप्लेक्स को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएचबी ने सेक्टर-41 के 626 डुप्लेक्स को नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) ने सेक्टर-41 के 626 डुप्लेक्स घरों को नोटिस भेजा है और भवन निर्माण उल्लंघन के आरोपों को लेकर कार्रवाई की चेतावनी दी है। सीएचबी ने इन घरों को आखिरी नोटिस भेजने शुरू कर दिए हैं। उल्लंघनों को नहीं हटाने पर बोर्ड की तरफ से कार्रवाई की जाएगी।
सीएचबी के सीईओ यशपाल गर्ग ने बताया कि इन सभी घरों को फाइनल नोटिस भेजा गया है। बोर्ड की तरफ से सभी मकानों का सर्वे करवाया गया था, जिसमें उल्लंघन पाया गया था। कुछ घरों में लोगों ने खुद ही उल्लंघनों को हटा लिया, लेकिन अधिकतर घरों में अभी कई उल्लंघन बाकी है। यही कारण है कि बोर्ड ने इन लोगों को नोटिस जारी कर 30 दिन का समय दिया है। उन्होंने बताया कि अगले एक दो दिन में नोटिस देने की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी और फिर बोर्ड की तरफ से ड्राइव चलाई जाएगी।
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के निर्देशों के बाद ही सीएचबी ने नीड बेस चेंज को ध्यान में रखते हुए इन घरों की स्ट्रक्चरल स्टेबिलिटी की जांच कराने के लिए सर्वे कराया था। बोर्ड की तरफ से गठित सब कमेटी ने सर्वे का काम पूरा किया था। सर्वे में सामने आया था कि अधिकतम मकानों में लोगों ने उल्लंघन की हुई है और सीएचबी के नीड बेस चेंज स्कीम मुताबिक नहीं है। मकानों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इन सभी उल्लंघनों को हटाने की जरूरत है। यही कारण है कि अब बोर्ड ने सभी घरों को नोटिस भेजने शुरू किए हैं।