फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chb action on latecomers, 6 employ deduct half day cl

सीएचबी में लेट आने की सजा, कटी 6 की सीएल

Fri, 13 Sep 2019 02:27 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2019 02:27 AM IST
विज्ञापन
chb action on latecomers, 6 employ deduct half day cl
चंडीगढ़। चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) में लेट आने वालों की अब खैर नहीं। बायोमैट्रिक अटेंडेंस सिस्टम लागू होने के सीएचबी के सीईओ यशपाल गर्ग खासतौर पर लेट लतीफों पर नजर बनाए हुए हैं। लेट आने वालों पर कार्रवाई भी शुरू हो गई है। पहले लेट आने वाले 10 कर्मचारियों की लिस्ट नोटिस बोर्ड पर लगाई गई। इसके बाद भी लेट आने पर ऐसे 6 कर्मचारियों की आधे दिन की कैजुअल लीव (सीएल) भी लगा दी गई है।
विज्ञापन

सीएचबी ऑफिस में 10 से 15 मिनट लेट होने पर भी बोर्ड की तरफ से कार्रवाई की जा रही है। यहां तक कि चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिस ने भी खुद को बायोमैट्रिक अटेंडेंस सिस्टम पर रजिस्टर्ड कर लिया है। कर्मचारियों को सीएचबी की तरफ से कई बार चेतावनी दी गई थी, लेकिन बावजूद इसके ये बार-बार ऑफिस ले पहुंच रहे थे। इस संबंध में बोर्ड के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर यशपाल गर्ग ने बताया कि वह उन्होंने ऑफिस में पूरी तरह से बॉयोमैट्रिक अटेंडेंस सिस्टम लागू कर दिया है और जो भी कर्मचारी ऑफिस लेट पहुंच रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की ऑफिस टाइमिंग में पहले से काफी सुधार हो रहा है, क्योंकि जब से उन्होंने नोटिस बोर्ड पर लिस्ट चिपकानी शुरू की है, तब से कर्मचारी ऑफिस में समय पर पहुंच रहे हैं। हाल ही में बोर्ड ने चेकिंग भी की थी, जिसमें अधिकतर कर्मचारी ऑफिस से गैरहाजिर पाए गए थे, जिसके बाद ही बोर्ड ने इस संबंध में सख्त प्रावधान करने का फैसला लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed