फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Charges fixed of gang raped on Punjabi singer Jarnail Singh Jelly

मॉडल से गैंगरेप मामले में पंजाबी सिंगर जैली पर आरोप तय, जानिए क्या है मामला

Wed, 28 Mar 2018 11:40 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली Updated Wed, 28 Mar 2018 11:40 AM IST
विज्ञापन
Charges fixed of gang raped on Punjabi singer Jarnail Singh Jelly
Punjabi Singer Jelly
पंजाबी मॉडल से गैंगरेप, ब्लैकमेल और अपहरण के मामले में जेल में बंद आरोपी पंजाबी सिंगर जरनैल सिंह जैली के मामले की मंगलवार को जिला अदालत में सुनवाई हुई। इस
विज्ञापन

दौरान आरोपी जैली पर धारा 506 के तहत आरोप तय किए गए। 

इससे पहले आरोपी पर 313 (स्त्री की सहमति के बिना गर्भपात करना) के तहत चार्ज फ्रेम हुए थे। मामले की अगली सुनवाई 17 अप्रैल को होगी। यह मामला अक्तूबर 2014 में सामने आया था। 
विज्ञापन


एक मॉडल ने आरोप लगाया था कि उसने पंजाबी गायकी सीखने के लिए गायक जरनैल सिंह उर्फ जैली से मुलाकात की। आरोपी ने उसे गाना सिखाना शुरू कर दिया। इसी बीच एक दिन मॉडल को बहाने से मोहाली के सेक्टर-57 के फ्लैट में ले गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां पर जैली के साथी पहले से मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने मॉडल को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इसके बाद वह बेहोश हो गई और आरोपियों ने उसके साथ गैंगरेप किया था। इस दौरान जैली ने अश्लील वीडियो भी तैयार कर ली थी।

उसने मॉडल को धमकी दी थी कि इस बारे में यदि किसी को बताया तो इस वीडियो को इंटरनेट पर अपलोड कर देंगे। वारदात के बाद आरोपियों ने मॉडल से मारपीट की और उसे अज्ञात स्थान पर छोड़ गए थे। मॉडल ने अपने एक जानकार को बुलाया, जिसने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया था। 

पॉलीग्राफी टेस्ट भी हो चुका

Charges fixed of gang raped on Punjabi singer Jarnail Singh Jelly
आरोपी पर इस मामले में जब पर्चा दर्ज हुआ था तो वह अचानक विदेश भाग गया था। इसके बाद आरोपी कई साल विदेश में रहा। इसके बाद अचानक उसने फिल्मी अंदाज में देश
लौटकर सरेंडर कर दिया था।

पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ करने लगी, लेकिन आरोपी कुछ उगल नहीं रहा था। इसके बाद स्टेट साइबर सेल की तरफ से आरोपी का पॉलीग्राफ टेस्ट कराया गया जिसकी रिपोर्ट अदालत में जमा है। जब मामले की सुनवाई आगे बढ़ेगी तो रिपोर्ट अदालत में ही खोली जाएगी।

मंत्री से लगाई गुहार तो पेश किया चालान 
जानकारी के मुताबिक, कुछ समय पूर्व जब पुलिस इस मामले में चालान पेश नहीं कर रही थी तो पीड़ित मॉडल पंजाब सरकार के एक मंत्री की सभा में पहुंच गई थी। इस दौरान उसने
समारोह में सरकार से मदद की गुहार लगाई थी। इसके बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई और चालान पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed