{"_id":"6315134b914fc2433b12dbcf","slug":"charanjit-kaur-s-insistence-prepared-an-army-of-players-who-showed-jauhar-chandigarh-news-pkl461414336","type":"story","status":"publish","title_hn":"Teachers' Day 2022: चरणजीत कौर की जिद ने तलवारबाजी में संवारा सैकड़ों बच्चों का भविष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Teachers' Day 2022: चरणजीत कौर की जिद ने तलवारबाजी में संवारा सैकड़ों बच्चों का भविष्य
Mon, 05 Sep 2022 02:36 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Sep 2022 02:36 AM IST
सार
चरणजीत कौर ने भारतीय तलवारबाजी में काजल, रवि, बलजीत, कशिश , प्रदीप, अशमीत, शुभजोत, हरप्रीत और काश्वी गर्ग जैसे अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी दिए हैं। इनमें काश्वी गर्ग ने पिछले ही महीने इंग्लैंड में राष्ट्रमंडल तलवारबाजी चैंपियनशिप में दो पदक हासिल किए थे।
विज्ञापन
ट्रेनी खिलाड़ियों के साथ तलवारबाजी की कोच चरणजीत कौर।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
कभी युद्ध कला में निपुण होने के लिए शिष्य गुरुओं से तलवारबाजी का प्रशिक्षण लेते थे, ठीक इसी तरह चंडीगढ़ की कोच चरणजीत कौर की जिद ने खेल में अपना जौहर दिखाने के लिए खिलाड़ियों की फौज तैयार कर दी। वह अभी तक 800 राष्ट्रीय और 40 अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार कर चुकी हैं।
विज्ञापन
शिष्यों का कद खुद से ऊपर उठता देख चरणजीत कौर खुद को गौरान्वित महसूस कर रही हैं। गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल-10 में चरणजीत कौर डायरेक्टर ऑफ फिजिकल एजुकेशन के पद पर तैनात हैं। जब तलवारबाजी की बात हो और चरणजीत कौर का नाम न आए, संभव ही नहीं है।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय हो या राष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंट इनके तैयार किए खिलाड़ी उसमें जरूर शामिल होते हैं। इनमें से ज्यादातर खिलाड़ी अपना शौर्य दिखाते हुए पुरस्कार लेकर ही लौटे हैं।
विज्ञापन
इनसे प्रशिक्षण लेकर इन खिलाड़ियों ने नाम किया रोशन
चरणजीत कौर ने भारतीय तलवारबाजी में काजल, रवि, बलजीत, कशिश , प्रदीप, अशमीत, शुभजोत, हरप्रीत और काश्वी गर्ग जैसे अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी दिए हैं। इनमें काश्वी गर्ग ने पिछले ही महीने इंग्लैंड में राष्ट्रमंडल तलवारबाजी चैंपियनशिप में दो पदक हासिल किए थे।
सीमित साधनों में तैयार करती हैं खिलाड़ी
चरणजीत कौर ने सेक्टर-10 स्थित स्कूल में तलवारबाजी का सेंटर बनाया है। यहां पर सीमित साधनों में कोच खिलाड़ियों को तैयार करती हैं। इस सेंटर पर इंटर स्कूल और ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी की तैयारी करने वाले खिलाड़ियों को निशुल्क ट्रेनिंग देती हैं।