{"_id":"690a6d4ddda83d5dd9006016","slug":"chaos-at-phase-3a-rmc-point-councilor-ordered-14-garbage-trucks-to-be-removed-preventing-street-vendors-from-dumping-garbage-chandigarh-news-c-71-1-mli1012-135247-2025-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेज-3ए आरएमसी पॉइंट पर हंगामा : पार्षद ने 14 ट्रक कूड़ा उठवाया, रेहड़ियों को कूड़ा डालने से रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेज-3ए आरएमसी पॉइंट पर हंगामा : पार्षद ने 14 ट्रक कूड़ा उठवाया, रेहड़ियों को कूड़ा डालने से रोका
विज्ञापन
मोहाली। फेज-3ए में स्थित नगर निगम के आरएमसी पॉइंट पर मंगलवार को कूड़े के ढेर पर जबरदस्त हंगामा हुआ। स्थानीय पार्षद जसप्रीत कौर और उनके पति कंवरजोत सिंह राजा ने 14 ट्रक कूड़ा उठवाकर सफाई अभियान चलाया। वहीं दूसरी तरफ इस सफाई के तुरंत बाद पार्षद ने घरों से कूड़ा उठाकर लाने वाले रेहड़ी वालों को इस पॉइंट पर कूड़ा डालने से सख्ती से रोक दिया। इससे कूड़ा लेकर पहुंचे रेहड़ी वाले संकट में फंस गए। पार्षद जसप्रीत कौर और उनके पति ने क्षेत्र में कूड़ा नहीं डालने की चेतावनी दी।
उन्होंने कहा कि यह शहर का एंट्री पॉइंट है। हम यहां पर स्वागत ही कूड़े के ढेर से कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि फेज-8, शाही माजरा आदि का कूड़ा यहां डालने का कोई मतलब नहीं है। यहां कूड़े की वजह से असहनीय बदबू और बीमारियां हो रही हैं। दूसरी तरफ दोपहर डेढ़ बजे के करीब कई रेहड़ी वाले जिनमें विकास (फेज-7), मुकेश (फेज-3), प्रिंस (फेज-3), विकास (फेज-3बी2), संतोष (3बी1) और राकेश (3ए) को कूड़े से भरी गाड़ियों सहित डंपिंग पॉइंट में प्रवेश नहीं करने दिया गया। रेहड़ी वालों ने कहा कि उनको कूड़ा डालने के लिए यही आरएमसी पॉइंट दिया गया है। सुबह सात बजे से घरों से कूड़ा इकट्ठा कर रहे हैं।
एक-एक रेहड़ी वाले के पास 150-160 घर हैं। हम गीला और सूखा कूड़ा अलग करके लाते हैं, फिर भी नहीं डालने दिया जा रहा। मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर निगम मोहाली के मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू ने तुरंत हस्तक्षेप करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि यह मामला मेरे ध्यान में आया है। रेहड़ी वालों की परेशानी जायज है।

नगर कीर्तन में करतब दिखाते बच्चे। संवाद

नगर कीर्तन में करतब दिखाते बच्चे। संवाद
विज्ञापन