फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarhis donating heartily in the war with Corona, given 1.53 crores till now

कोरोना से जंग में दिल खोलकर दान कर रहे चंडीगढ़िए, अब तक दिए 1.53 करोड़

Thu, 16 Apr 2020 01:36 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
Chandigarhis donating heartily in the war with Corona, given 1.53 crores till now
चंडीगढ़। कोरोना से जंग में चंडीगढ़ के लोग भी प्रशासन की बढ़चढ़ कर मदद कर रहे हैं। 10 दिनों में चंडीगढ़ के लोगों ने रेड क्रॉस सोसायटी के खाते में अब तक 1.53 करोड़ रुपये की राशि दान की है। डीसी मनदीप सिंह बराड़ ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अब तक रेड क्रॉस के खाते में एक करोड़ 53 लाख 91 हजार 237 रुपये शहर के लोग दान के रूप में जमा कर चुके हैं। इस पैसे से शहर के जरूरतमंद लोगों के लिए भोजन, चिकित्सकीय सुविधाएं आदि मुहैया कराई जाएंगी। डीसी ने बताया कि इसके लिए एडीसी सचिन राणा को जिम्मेदारी दी गई है। उन्हीं की देखरेख में सोसायटी के द्वारा कार्यों को अमलीजामा पहनाया जा रहा है। डीसी मनदीप सिंह बराड़ ने बताया कि प्रशासन की ओर से अब तक शहर के 66800 हजार से अधिक लोगों को खाने के पैकेटों का वितरण किया जा चुका है। जब तक लॉकडाउन और शहर में कर्फ्यू रहेगा, यूटी प्रशासन लोगों की लगातार मदद करता रहेगा। उधर, लॉक डाउन और कर्फ्यू के बाद अब तक चंडीगढ़ प्रशासन घरों में कैद हुए लोगों को जरूरी खाद्य सामग्री की होम डिलीवरी कर रहा है। फलों, सब्जियों, राशन की सप्लाई के साथ ही घरेलू गैस सिलेंडरों को भी लोगों के घरों में भेजा जा रहा है। प्रशासन अब तक शहर में लॉक डाउन के बाद 6009 गैस सिलेंडरों की सप्लाई कर चुका है। इसमें आईओसीएल के 3831, एचपीसीएल के 1382 और बीपीसीएल 796 घरेलू सिलेंडर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed