फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   One person died in road accident at Airport Light Point in Chandigarh

चंडीगढ़ में एयरपोर्ट लाइट प्वाइंट पर हादसा, बाइक सवार युवक की मौत, दोस्त की हालत गंभीर

Fri, 11 Dec 2020 05:41 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Fri, 11 Dec 2020 05:41 PM IST
विज्ञापन
One person died in road accident at Airport Light Point in Chandigarh
एयरपोर्ट लाइट प्वाइंट पर हादसाग्रस्त बाइक। - फोटो : अमर उजाला

एयरपोर्ट लाइट प्वाइंट के पास गुरुवार देर रात संदिग्ध हालत में बाइक फिसलने पर एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि उसका चालक दोस्त गंभीर रूप से जख्मी हो गया। हादसा उस वक्त हुआ जब दोनों औद्योगिक क्षेत्र स्थित होटल से छुट्टी के बाद वापस घर लौट रहे थे।

विज्ञापन

 

मृतक की पहचान बहलाना निवासी महेश पवार (32) और घायल नीरज के रूप में हुई है। बताया गया तेज रफ्तार अज्ञात कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत हुई है, हालांकि मामले में पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। हादसा गुरुवार देर रात करीब दो बजे का है।

विज्ञापन

 

 

पुलिस को सूचना मिली कि हल्लोमाजरा से एयरपोर्ट लाइट प्वाइंट स्थित विभाजित सड़क के पास बाइक सवार दो व्यक्ति दुर्घटना ग्रसित है। सूचना पर सेक्टर- 31 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को जीएमसीएच- 32 पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने महेश पवार नामक शख्स को मृत घोषित कर दिया। जबकि नीरज उपचाराधीन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक होटल में काम करते हैं। गुरुवार रात होटल से छुट्टी के बाद बाइक से दोनों बहलाना स्थित अपने घर लौट रहे थे। बाइक नीरज चला रहा था। जबकि महेश पीछे बैठा हुआ था।

 

एयरपोर्ट लाइट प्वाइंट के पास पहुंचते ही बाइक अनियंत्रित होकर विभाजित सड़क से टकरा गई, जिस वजह से दर्दनाक हादसा हो गया। वहीं दूसरी ओर प्रत्यक्षदर्शियों का यह भी कहना है कि तेज रफ्तार अज्ञात कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत हुई है। हालांकि मामले में पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

 

शुक्रवार दोपहर पुलिस ने जीएमसीएच- 32 में मृतक महेश का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है।



डिवाइडर से टकराकर बीच सड़क पलटी बोलेरो
उधर, सेक्टर-17/22 विभाजित सड़क शुक्रवार दोपहर एक तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर बीच सड़क पलट गई। गनीमत रही कि घटना में किसी को गंभीर चोट नहीं आई। सूचना पर पहुंची सेक्टर-17 थाना पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। हादसा शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे का है। सेक्टर 16 स्टेडियम चौक की तरफ से बोलेरो गुजर रही थी। बस स्टैंड के सामने पहुंचते ही गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और फिर बीच सड़क पलट गई। गाड़ी के चारों पहिए ऊपर हो गए। हादसा देख भीड़ लग गई। लोगों की मदद से चालक को बाहर निकाला गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed