फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh won total 17 medals in Khelo India Youth Games

चंडीगढ़: खेलो इंडिया यूथ गेम्स में चंडीगढ़ ने जीते कुल 17 पदक

Sat, 18 Feb 2023 07:05 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Feb 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh won total 17 medals in Khelo India Youth Games
चंडीगढ़। खेलो इंडिया यूथ गेम्स में इस बार शहर के खिलाड़ियों का प्रदर्शन मिला जुला रहा। कुछ खेलों में पदक जरूर हासिल हुए लेकिन अन्य खेलों में खिलाड़ियों को बिना पदक ही संतोष करना पड़ा। खेलो इंडिया गेम्स 2023 का आयोजन मध्य प्रदेश में किया गया था। इसमें चंडीगढ़ से 134 खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में हिस्सा लिया। इस बार शहर को कुल 17 पदक हासिल हुए। इनमें पांच स्वर्ण, एक रजत, 11 कांस्य पदक शामिल रहे। इसके साथ ही अंक तालिका में 16 पायदान हासिल हुआ। पिछले वर्ष 2022 में यूथ गेम्स का आयोजन पंचकूला में किया गया था। जहां पर चंडीगढ़ को कुल 17 पदक हासिल हुए थे।
विज्ञापन

इन खेलों में आए पदक
इस वर्ष खेलो इंडिया में चंडीगढ़ से जूडो के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए सात पदक हासिल हुए। वेटलिफ्टिंग में एक स्वर्ण, बास्केटबॉल में एक कांस्य, गतका में चार, तलवारबाजी में एक कांस्य, मुक्केबाजी में एक रजत, शूटिंग में एक कांस्य, रेसलिंग में एक कांस्य पदक हासिल किया।
विज्ञापन


इन खेलों रहे फिसड्डी
मध्य प्रदेश में खेले गए खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2023 में चंडीगढ़ के खिलाड़ी जिन खेलों में फिसड्डी रहते हुए नाकामयाब रहे। उनमें आर्चरी, एथलेटिक्स, साइक्लिंग, जिमनास्टिक, हॉकी, कबड्डी, मल्ल्खंभ, रोइंग, थांग ता शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed