फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh wins by defeating Jammu and Kashmir

जम्मू-कश्मीर को हराकर चंडीगढ़ जीता

Sun, 23 Feb 2020 02:21 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2020 02:21 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh wins by defeating Jammu and Kashmir
चंडीगढ़। यूटी की लड़कियों के ऑल राउंड प्रदर्शन से पुडूचेरी में खेली जा रही बीसीसीआई वुमेंस सीनियर वनडे टूर्नामेंट में चंडीगढ़ ने अपने दूसरे मुकाबले में जम्मू-कश्मीर को एकतरफा मैच में सात विकेट से करारी हार दी है। शनिवार को चंडीगढ़ ने विपक्षी टीम को मात्र 130 रनों पर ढेर कर 34वें ओवर में लक्ष्य पूरा कर लिया। इस मैच से चार अंक अर्जित कर चंडीगढ़ के दो मैचों से आठ अंक हो गए हैं और वे दूसरे स्थान पर काबिज हैं। अपने तीनों मैच जीत कर नगालैंड शीर्ष पर कायम है। चंडीगढ़ का अगला तीसरा मुकाबला 24 फरवरी को अरुणाचल प्रदेश के साथ है।
विज्ञापन

इससे पहले चंडीगढ़ की कप्तान अमनजोत कौर ने टॉस जीत कर जम्मू-कश्मीर की टीम को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। पारी की तीसरी ही गेंद में नंदिनी ने विकेटकीपर बल्लेबाज जसप्रीत कौर शून्य को शिवांगी के हाथों कैच करवाया। इसके बाद पिछले टूर्नामेंट में घातक गेंदबाजी कर चुकी कुमारी शिबी ने अपनी लय बरकरार रखी और पारी के 10वें ओवर में सरला देवी को 26 के निजी स्कोर पर आउट कर टीम का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 38 कर दिया। छह रन ही बाद, पारुल सैनी की सटीक थ्रो ने संध्या 3 को रन आउट किया। 44 के ही टीम स्कोर पर कुमारी शिबी ने एक और विकेट झटका। इस बार बारी थी नादिया चौधरी की, जो कि शून्य पर आउट हुई। जम्म-कश्मीर की दिक्कतें और बढ़ गईं, जब नंदिनी शर्मा ने छह के निजी स्कोर पर इंशा बशीर को आउट कर 67 रनों पर आधी टीम पैवेलियन भेज दी। इसी बीच पारी को अकेले संभाल रही कप्तान मीनू सिंह को भी किसी अन्य बल्लेबाज का ज्यादा साथ नहीं मिला और वे भी 41वें ओवर में कुमारी शिबी की ओर से 32 रन के निजी स्कोर पर आउट हुई, जिससे स्कोर छह विकेट के नुकसान पर 94 रन हुआ। इसके बाद रुबिया सईद और बिस्माह हसन की छोटी परन्तु कारगर 26 रनों की साझेदारी ने टीम को कुछ हद तक राहत दी। स्लॉग ओवर्स में मनीषा बधन ने साझेदारी तोड़कर रूबिया को 28 के निजी स्कोर पर आउट किया, जबकि गेंदबाज ने अपने अगले ही ओवर में अदिति आर्यन को चार के निजी स्कोर पर आउट कर स्कोरकार्ड आठ विकेट के नुकसान पर 125 कर दिया। सुमन ने शिरजाह बानू को दो रन पर रन आउट, जबकि नंदिनी ने बिस्माह हसन को 12 के निजी स्कोर पर आउट कर जम्मू-कश्मीर को मात्र 130 रनों पर ढेर कर दिया।
विज्ञापन

मनीश बधन और कुमारी शिबी ने तीन-तीन चकटाए जबकि नंदिनी शर्मा को दो विकेटों से ही संतोष करना पड़ा। 131 रनों का पीछा करते हुए चंडीगढ़ की शुरुआत निराशाजनक रही और सलामी बल्लेबाज पारुल सैनी तीसरे ओवर में ही शून्य पर आउट हईं। कप्तान अमनजोत कौर ने मोनिका पांडेय के साथ एक बार फिर करीब बीस ओवर्स में 87 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी निभाकर अहम भूमिका निभाई। अपने दूसरे अर्धशतक के करीब पहुंच रही अमनजोत को संध्या ने 22वें ओवर में आउट किया। अमनजोत ने अपनी 45 रनों की पारी में छह चौके जड़े। इसके बाद मोनिका पांडेय और प्रियंका गुलेरिया ने आसानी से लक्ष्य के करीब पहुंचाया। मोनिका 38 रन के निजी स्कोर पर सरला गेंद पर क्लीन बोल्ड हुईं, जब टीम स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 121 रन था। अंबू के चौका जड़ते ही टीम ने अपना 131 रनों का लक्ष्य भेद लिया। प्रियंका 25, जबकि अंबू छह रन पर नाटआउट रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed