फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Wine Association officials resign after allegations against them

Chandigarh News: चंडीगढ़ वाइन एसोसिएशन पर आरोप पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा

Thu, 25 Dec 2025 02:29 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh Wine Association officials resign after allegations against them
विज्ञापन




चंडीगढ़। चंडीगढ़ वाइन एसोसिएशन को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कथित अवैध गतिविधियों और नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए पदों से इस्तीफा दे दिया है। इस संबंध में एक कानूनी प्रतिनिधित्व पत्र चंडीगढ़ के प्रशासक आयुक्त कलेक्टर आबकारी सचिव और मुख्य सचिव को भेजा गया है।

इस्तीफा देने वालों में वाइस प्रेसिडेंट कृष्ण गर्ग, वाइस प्रेसिडेंट रमेश डोगरा और सचिव कुलबीर सिंह शामिल हैं। पत्र में आरोप लगाया गया है कि चंडीगढ़ वाइन एसोसिएशन किसी भी लागू कानून के तहत पंजीकृत नहीं है और इसलिए उसे किसी भी सरकारी विभाग के समक्ष लाइसेंसधारकों का प्रतिनिधित्व करने का कोई अधिकार नहीं है।
विज्ञापन


पत्र में यह भी कहा गया है कि एसोसिएशन का कोई अधिकृत कानूनी सलाहकार नहीं है और जो व्यक्ति खुद को कानूनी सलाहकार बता रहा है, वह सदस्यों की सहमति या अधिकार के बिना बयान दे रहा है। पत्र में आबकारी विभाग की मौजूदा प्रवर्तन कार्रवाई का समर्थन करते हुए इसे कानून का पालन करने वाले कारोबारियों के हित में बताया गया है। करीब 20 से ज्यादा लोगों ने इस्तीफा देने वाले कागज पर हस्ताक्षर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article