फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Weather Update news mausam of chandigarh

Chandigarh Weather: मानसून कमजोर पड़ा... गर्मी ने तोड़ा दो साल का रिकॉर्ड, उमस और गर्मी ने बेहाल हुए लोग

Fri, 12 Jul 2024 02:34 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 12 Jul 2024 02:34 PM IST
सार

चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। जबकि पिछले साल जुलाई के महीने में अधिकतम तापमान 22 जुलाई को 38 डिग्री सेल्सियस ही दर्ज किया गया था। वहीं, वर्ष 2022 में तो तापमान 38 डिग्री तक भी नहीं पहुंचा था।

विज्ञापन
Chandigarh Weather Update news mausam of chandigarh
चंडीगढ़ में उमस बढ़ने से लोग बेहाल - फोटो : संवाद

विस्तार

चंडीगढ़ में मानसून के कमजोर पड़ने से उमस और गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। लोग राहत के लिए बारिश का इंतजार कर रहे हैं लेकिन इंतजार लंबा होता जा रहा है। आने वाले दिनों में भी बारिश की संभावना कम ही है। जुलाई में पड़ रही गर्मी ने पिछले दो साल का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है।

विज्ञापन


चंडीगढ़ मौसम केंद्र के अनुसार वीरवार को शहर का अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। जबकि पिछले साल जुलाई के महीने में अधिकतम तापमान 22 जुलाई को 38 डिग्री सेल्सियस ही दर्ज किया गया था। वहीं, वर्ष 2022 में तो तापमान 38 डिग्री तक भी नहीं पहुंचा था। 20 जुलाई को अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था लेकिन इस बार 11 जुलाई को ही तापमान 38 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। आने वाले दिनों में बारिश होने की संभावना कम है इसलिए माना जा रहा है कि तापमान में अभी और बढ़ोतरी होगी। मौसम केंद्र ने शुक्रवार को बारिश की संभावना जताई है, हालांकि यदि शु्क्रवार को बरसात नहीं होती है तो उसके बाद अगले तीन-चार दिन फिर बारिश होने की संभावना काफी कम है। ऐसे में लोगों को गर्मी और उमस से जूझना पड़ेगा।
विज्ञापन


छोटे-छोटे स्पैल में हो रही बारिश
मौसम केंद्र के अनुसार शुक्रवार को भी शहर में बादल छा सकते हैं और हल्की बारिश भी हो सकती है लेकिन इसकी संभावना काफी कम है। इस बार अब तक के मानसून में बारिश के लंबे स्पैल नहीं, बल्कि छोटे-छोटे स्पैल में बादल बरस रहे हैं। शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अगले चार दिनों का पूर्वानुमान
तारीख                  अधिकतम तापमान         न्यूनतम तापमान

13 जुलाई                     37                        28
14 जुलाई                     37                        28
15 जुलाई                     38                        29
16 जुलाई                     37                        30
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed