फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh weather, Night temperature is highest in 9 years

दिन कूल रहे, रात का तापमान 9 सालों में सबसे अधिक, 6 के बाद गर्मी बढ़ेगी

Tue, 02 May 2017 09:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 02 May 2017 09:35 AM IST
विज्ञापन
chandigarh weather, Night temperature is highest in 9 years
Chandigarh weather - फोटो : अमर उजाला
पहाड़ों में हुई बारिशों से अप्रैल का मौसम भले ही कूल रहा हो लेकिन रात का तापमान पिछले नौ सालों में सबसे अधिक दर्ज किया गया। वर्ष 2017 में अप्रैल औसत न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो पिछले नौ सालों के मुकाबले अधिक रहा है। पिछले साल अप्रैल का औसत न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री दर्ज किया गया था। इससे पहले साल 2007 में औसत न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। हालांकि पिछले साल के मुकाबले दिन थोड़े कूल रहे हैं। पिछले साल अप्रैल का औसत अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि इस बार अप्रैल का औसत तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस नोट किया गया।
विज्ञापन


पूरे महीने रात का तापमान सामान्य से ज्यादा रहा
आंकड़े बताते हैं कि पूरे महीने रात का तापमान सामान्य से ज्यादा रहा हैं। पिछले डेढ़ हफ्ते से रात का तापमान सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक इस दिन व रात में बादल छाए रहे हैं, जबकि बारिश कम हुई है। इससे रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। रविवार रात का तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य के बराबर रहा। इसी तरह से शनिवार रात का तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री अधिक रहा।
विज्ञापन


छह मई के बाद बढ़ेगी गर्मी
मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि पांच मई तक मौसम ठीक रहेगा। ज्यादा गर्मी नहीं सताएगी, लेकिन छह मई के बाद झुलसा देनी वाली गर्मी शुरू हो जाएगी। इस बार कहा जा रहा है कि मई में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है। इसलिए लोगों को पहले से ही एहतियात बरतने की जरूरत है। सोमवार को अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य तापमान के बराबर रहा। अगले तीन दिन अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed