फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Weather, Mercury increased by 4.6 degrees in day, Saturday was the hottest day of season

Chandigarh Weather: एक दिन में 4.6 डिग्री बढ़ा पारा, सीजन का सबसे गर्म दिन रहा शनिवार; जानें मौसम का हाल

Sun, 05 May 2024 11:14 AM IST
नवीन दलाल अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 05 May 2024 11:14 AM IST
सार

चंडीगढ़ मौसम केंद्र के अनुसार अब आने वाले दिनों में भी शहरवासियों को गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। रोजाना तेज धूप निकलेगी और पारा 40 डिग्री के आसपास ही बना रहेगा। पहले 3 मई से एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना जताई जा रही थी।

विज्ञापन
Chandigarh Weather, Mercury increased by 4.6 degrees in day, Saturday was the hottest day of season
गर्मी से बचने की जुगत करते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिछले कई दिनों की राहत के बाद शनिवार को एकाएक गर्मी बढ़ गई। पूरे दिन तेज धूप रही, जिसकी वजह से तापमान एक दिन में 4.6 डिग्री सेल्सियस बढ़ रहा। अधिकतम पारा 40 डिग्री को भी पार कर गया। शनिवार का दिन सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा लेकिन एक ही दिन में शनिवार को मौसम इतना गर्म हुआ कि अधिकतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 40.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। यह सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा।

विज्ञापन


न्यूनतम तापमान में भी काफी ज्यादा बढ़ोतरी देखने को मिली। शुक्रवार को जो न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, वह एक ही दिन में बढ़कर 23 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। एक दिन में 4.8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखी गई। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस कम था लेकिन पूरे दिन पड़ी गर्मी की वजह से शनिवार को यह सामान्य जितना पहुंच गया। चंडीगढ़ मौसम केंद्र के अनुसार अब आने वाले दिनों में भी शहरवासियों को गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। रोजाना तेज धूप निकलेगी और पारा 40 डिग्री के आसपास ही बना रहेगा। पहले 3 मई से एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना जताई जा रही थी लेकिन ऐसा नहीं होने की वजह से अब शहर में गर्मी तेजी से बढ़ रही है।
विज्ञापन


आज भी खूब सताएगी गर्मी
चंडीगढ़ मौसम केंद्र के अनुसार रविवार को तेज धूप रहेगी और शहर का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। बता दें कि एक मार्च से लेकर 4 मई शाम 5:30 बजे तक शहर में 54.7 एमएम बारिश हुई है। यह सामान्य से 66 फीसदी ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगले पांच दिनों का तापमान

तारीख- अधिकतम तापमान- न्यूनतम तापमान
05 मई - 39 - 23
06 मई - 39 - 24
02 मई - 39 - 24
03 मई - 39 - 24
04 मई - 38 - 25

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed