फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Transport Undertaking released bus schedule

चंडीगढ़ से पंजाब-हरियाणा के 16 जिलों को चलेंगी बसें, सीटीयू ने जारी किया शेड्यूल

Thu, 10 Sep 2020 10:36 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 10 Sep 2020 10:36 PM IST
सार

  • सामाजिक दूरी को देखते हुए 50 फीसदी सवारियां ही बैठेंगी 
  • ऑनलाइन, मोबाइल एप और बस में ही मिलेंगी टिकट 
  • आईएसबीटी-17 और 43 के अलावा अन्य कहीं उतरने पर रोक  

विज्ञापन
Chandigarh Transport Undertaking released bus schedule
सीटीयू बस - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

लंबे इंतजार के बाद चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (सीटीयू) ने 16 सितंबर से पंजाब और हरियाणा के 16 जिलों के लिए बसें चलाने का शेड्यूल जारी कर दिया है। इन बसों में फिलहाल 50 फीसदी सवारियां ही बैठाई जा सकेंगी। टिकटें ऑनलाइन या फिर बस के अंदर ही खरीदी जा सकेंगी। अन्य राज्यों में भी बसों को चलाने के लिए प्रस्ताव बनाया जा रहा है। 

विज्ञापन


इसके अलावा 16 सितंबर से पंजाब-हरियाणा व अन्य राज्यों की बसें भी आईएसबीटी-43 और 17 पर रुक सकेंगी। प्रशासन की तरफ से बसों को चलाने के लिए स्टाफ व लोगों के लिए कुछ नियम भी तय किए हैं। इसके अनुसार बीच रास्ते में से सवारियों को चढ़ने व उतरने की इजाजत नहीं होगी। सिर्फ आईएसबीटी सेक्टर-17 व 43 से ही शहर के अंदर सवारियों को बिठाया जाएगा। बसों में सामाजिक दूरी को ध्यान में रखते हुए 50 प्रतिशत यात्रियों को ही बिठाने की सुविधा होगी। 
विज्ञापन


वेबसाइट-मोबाइल एप और बस के अंदर ही मिलेगी टिकट 
बसें पॉइंट-टू-पॉइंट बेसिस पर चलाई जाएंगी। बस की टिकट सीटीयू की वेबसाइट, मोबाइल ऐप या बस के अंदर की ली जाएगी लेकिन काउंटर पर टिकट की सुविधा नहीं मिलेंगी। यात्रियों को अरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। बसों के अंदर यात्रियों को बिना मास्क के चढ़ने की इजाजत नहीं होगी और ये सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी स्टाफ की होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा किसी भी यात्रा के शुरू होने व समाप्त होने पर बसों को सैनिटाइज किया जाएगा। गौरतलब है कि जून माह में भी प्रशासन ने लांग रूट की बस सर्विस शुरू की थी लेकिन कोरोना के केस बढ़ने के चलते बसों को शुरू करने के तीन दिन बाद ही दोबारा से बंद कर दी थी। इस दौरान दूसरे राज्यों की बसों के आने पर भी चंडीगढ़ में रोक लगा दी गई थी।   

इन रुट पर चलेंगी बसें

  • पंजाब: चंडीगढ़-होशियारपुर, चंडीगढ़-पठानकोट, चंडीगढ़-अमृतसर, चंडीगढ़-पटियाला, चंडीगढ़-यूना से मेहतपुर तक, चंडीगढ़-लुधियाना, चंडीगढ़-दीनानगर, चंडीगढ़-बठिंडा 
  • हरियाणा: चंडीगढ़-पानीपत, चंडीगढ़-रोहतक, चंडीगढ़-यमुनानगर,चंडीगढ़-जींद,चंडीगढ़-हिसार, चंडीगढ़-सिरसा, चंडीगढ़-हांसी, चंडीगढ़-दिल्ली से कुंडली बॉर्डर तक चलेगी और वहां से वापस आएंगी।

सीटीयू बसों को ट्रैक करने वाला एप 12 तक रहेगा बंद
चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (सीटीयू) की लोकल रूट पर चलने वाली बसों को ट्रैक करने वाला मोबाइल एप 12 सितंबर तक बंद रहेगा। यह एप प्रशासन की ओर से हाल ही में लांच किया गया था। एप में आ रही कुछ दिक्कतों को ठीक करने के लिए तीन दिन ऑफलाइन रखा जाएगा। इसके अलावा कंपनी सिस्टम को अपडेट करने जा रही है। 

इस मेंटीनेंस के बाद विभाग की ओर से इसे दोबारा शुरू किया जाएगा। इस संबंध में डायरेक्टर ट्रांसपोर्ट उमा शंकर गुप्ता ने बताया कि 10 से 12 सितंबर तक सीटीयू के बसों को ट्रैक करने वाले मोबाइल एप को बंद करने का फैसला लिया, ताकि इसकी मेंटीनेंस करके सही ढंग से लागू किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed