फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh traffic system and three accidential points reality check

Reality Check: पुलिस काट रही चालान..हादसों में जा रही लोगों की जान

Sun, 07 May 2017 04:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 07 May 2017 04:31 PM IST
विज्ञापन
chandigarh traffic system and three accidential points reality check
traffic system
चंडीगढ़ में ट्रैफिक सिस्टम का हाल देखिए। तीन एक्सीडेंट्स प्वाइंटस हैं और तीनों का रिएलिटी चेक किया गया तो हकीकत सामने आ गई। चंडीगढ़ की सड़कों की स्मॉर्टनेस, चौड़ा टर्न और अन्य सुविधाओं के बीच में रैश ड्राइविंग, ट्रैफिक नियमों के पालन नहीं करने के कारण दिन-पर-दिन जानलेवा हादसों में वृद्धि होती जा रही है। चंडीगढ़ को दूसरे शहरों से जोड़ने वाले हाईवे पर बने तीन एक्सीडेंट्स प्रोन प्वाइंट्स की घोषणा के बाद होने वाली स्पेशल सांकेतिक बोर्ड, ड्यूटी, बैरिकेडिंग की व्यवस्था नहीं की गई है। इन प्वाइंट्स पर होने वाले हादसे में गंभीर घायलों की ज्यादातर ऑन-द्- स्पॉट मौत हो जाती हैं। शहर को स्मॉर्ट सिटी बनाने की तैयारी में लगे चंडीगढ़ प्रशासन की नजर इन हादसों में जान गंवाने वालों पर नहीं पड़ रही है।
विज्ञापन


इन तीन एक्सीडेंट प्वाइंट्स के रिएलिटी चेक
शहर की सभी सड़कों पर सड़क हादसे आम बात हो चुका है लेकिन एक्सीडेंट्स प्रोन प्वाइंट्स पर जानलेवा हादसों की संख्या ज्यादा है। यूटी पुलिस द्वारा घोषित 18 प्वाइंट्स पर शामिल कलाग्राम लाइट प्वाइंट्स, हल्लोमाजरा लाइट प्वाइंट, एयरपोर्ट लाइट प्वाइंट पर सुरक्षा और जागरूकता के नाम पर बदहाली की तस्वीर सामने आई।
विज्ञापन


कलाग्राम लाइट प्वाइंट्स
मनीमाजरा निवासी शरद के अनुसार कलाग्राम लाइट प्वाइंट पर लाइटें होने के बावजूद पुलिस तैनाती तक ही ट्रैफिक नियमों की पालना सीमित हो चुकी है। इसके अलावा शाम के बाद खुल्ली सड़कें पाकर लोग तेजी से वाहनों को निकलने की कोशिश में हादसे के शिकार बन जाते हैं। स्थानीय निवासी स्टूडेंट राहुल ने बताया कि इस प्वाइंट्स से पंचकुला और मौलीजागरां के रेलवे एरिया में निकला काफी आसान होता है जिसके कारण लोगों को ट्रैफिक पुलिस का डर नहीं लगता है। वहीं मौलीजागरां के लिए शॉर्ट-कट रास्ता अपनाने वाले भी यू-टर्न मारकर हादसों को न्योता देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हल्लोमाजरा लाइट प्वाइंट-
हल्लोमाजरा निवासी बुजुर्ग सुखविंदर सिंह ने बताया कि पिछले कई वर्षों से यह प्वाइंट एक्सीडेंट प्रोन प्वाइंट घोषित होता आया है। जबकि इन प्वाइंट्स पर जागरूक करने और नियमों की उल्लघंना करने वालों को रोकने वाले ट्रैफिक पुलिसकर्मी दिन में तैनात होते है। इस प्वाइंट से होकर हल्लोमाजरा सहित जीरकपुर निकलने का रास्ता है। हल्लोमाजरा लाइट प्वाइंट पर भीड़ होने के कारण सबसे ज्यादा हादसे रात के अंधेरे में होता है।


शहर के सभी एक्सीडेंट प्रोन प्वाइंट पर साइड बोर्ड, रेडियम बोर्ड व अन्य निर्धारित सुविधाओं केलिए प्रशासन को प्रपोजल भेजा गया है जिस पर जल्द काम होने की संभावना है। इसके अलावा ट्रैफिक पुलिस जागरूकता अभियान समय-समय पर चलाती रहती हैं।
- रवि कुमार, एसएसपी ट्रैफिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed