फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Tourism Department launches Mobile app for Six Tourism Places of city

चंडीगढ़ पर्यटन विभाग का एप शुरू: सुखना में बोटिंग, रॉक गार्डन और म्यूजियम की टिकट खरीद सकेंगे लोग

Sat, 26 Feb 2022 05:13 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 26 Feb 2022 05:13 PM IST
सार

मोबाइल एप के माध्यम से शहर के लगभग सभी पर्यटन स्थल सुखना लेक पर बोटिंग, रॉक गार्डन व अन्य जगहों की टिकट ऑनलाइन खरीद सकेंगे। एप पर पर्यटन स्थलों के खुलने और बंद होने के समय की भी जानकारी दी गई है।

विज्ञापन
Chandigarh Tourism Department launches Mobile app for Six Tourism Places of city
सुखना लेक पर बोटिंग। - फोटो : फाइल

विस्तार

चंडीगढ़ में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन विभाग ने एक मोबाइल एप बनाया था, जिसे अब लाइव कर दिया गया है। यह प्ले स्टोर पर उपलब्ध हो गया है। इस एप में शहर के छह मुख्य पर्यटन स्थलों के लिए टिकट बुक करने की व्यवस्था दी गई है। इनमें से सुखना में बोटिंग-रॉक गार्डन और आर्किटेक्ट म्यूजियम के लिए लोगों को पैसे चुकाने होंगे, अन्य तीन जगहों के लिए टिकट फ्री रखी गई है।

विज्ञापन

        
चंडीगढ़ टूरिज्म नाम से इस एप को प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। 10 फरवरी को प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित ने इस मोबाइल एप को लांच किया था। इस मोबाइल एप को पर्यटन विभाग की तरफ से सोसाइटी फॉर प्रमोशन ऑफ आईटी इन चंडीगढ़ (स्पिक) के साथ मिलकर बनाया गया है। यह एंड्रॉयड और आईओएस सिस्टम पर काम करेगा। गृह व पर्यटन विभाग के सचिव नितिन यादव के अनुसार अभी तक रॉक गार्डन, बर्ड पार्क, सुखना लेक में बोटिंग व अन्य जगहों के टिकट के लिए लोगों को लाइन में लगना पड़ता था। कई जगह काउंटर कम होने की वजह से लोगों को काफी समय इंतजार भी करना पड़ता था। इस समस्या को दूर करने के लिए ही ये एप बनाया गया है। 
विज्ञापन


मोबाइल एप के माध्यम से शहर के लगभग सभी पर्यटन स्थल सुखना लेक पर बोटिंग, रॉक गार्डन व अन्य जगहों की टिकट ऑनलाइन खरीद सकेंगे। एप पर पर्यटन स्थलों के खुलने और बंद होने के समय की भी जानकारी दी गई है। इन स्थलों तक पहुंचने के लिए मैप का लिंक भी दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बर्ड पार्क, हॉप ऑन-हॉप ऑफ बस की टिकट नहीं

शहर में इन दिनों सबसे ज्यादा भीड़ बर्ड पार्क को देखने के लिए जुटती है। काउंटर पर भी लंबी लाइनें लग रही हैं लेकिन एप में बर्ड पार्क की टिकट खरीदने का विकल्प नहीं दिया गया है। दावा किया गया था कि हॉप ऑन-हॉप ऑफ बस की बुकिंग भी लोग कर सकेंगे लेकिन एप में ऐसी कोई सुविधा नहीं दी गई है। प्रशासन के अधिकारियों का दावा है कि एप में जल्द ही फिल्म शूटिंग की इजाजत देने व विभिन्न पर्यटन स्थलों पर मिलने वाले फूड के लिए भी ऑनलाइन ऑर्डर की सुविधा दी जाएगी। 

एप पर इन पर्यटन स्थलों की टिकट मौजूद

सुखना लेक पर बोटिंग
दो सीटर- 250 रुपये
चार सीटर- 500 रुपये
शिकारा (दो सीटर) - 450 रुपये

रॉक गार्डन
बच्चे (12 साल से कम) - 10 रुपये
वयस्क (12 साल से ज्यादा) - 30 रुपये
चंडीगढ़ आर्किटेक्ट म्यूजियम - सभी के लिए 10 रुपये 
ली कार्बूजिए सेंटर, पियरे जेनरे म्यूजियम और कैपिटल कांप्लेक्स - मुफ्त

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed