फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh to host biggest marathon ever, with prize money of Rs 1 crore announced

Chandigarh News: चंडीगढ़ में होगी अब तक की सबसे बड़ी मैराथन, 1 करोड़ की इनामी राशि का एलान

Sat, 27 Sep 2025 06:57 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Updated Sat, 27 Sep 2025 06:57 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh to host biggest marathon ever, with prize money of Rs 1 crore announced
खेल विभाग की ओर से 2 नवंबर को आयोजित होगा आयोजन, हजारों की भागीदारी की उम्मीद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीगढ़। चंडीगढ़ में खेल प्रेमियों के लिए बड़ी खबर है। यूटी प्रशासन के खेल विभाग द्वारा शहर में अब तक की सबसे बड़ी चंडीगढ़ मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। यह भव्य आयोजन 2 नवंबर 2025 को होगा, जिसमें युवाओं, एथलीटों और शहरवासियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी की उम्मीद है। मैराथन में 42 किमी, 21 किमी और 10 किमी की दौड़ शामिल होगी, और विभिन्न श्रेणियों में विजेताओं के बीच 1 करोड़ रुपये की इनामी राशि वितरित की जाएगी।
खेल विभाग ने बताया कि यह पहला अवसर है जब इतने बड़े पैमाने पर मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। सभी श्रेणियों में निर्धारित दूरी पूरी करने वाले प्रतिभागियों को मेडल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया जाएगा। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं में खेल और दौड़ के प्रति जागरूकता बढ़ाना और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।
विज्ञापन


हजारों की भागीदारी की उम्मीद
खेल विभाग को उम्मीद है कि इस मैराथन में चंडीगढ़ और आसपास के क्षेत्रों से हजारों लोग हिस्सा लेंगे। विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि हमारा लक्ष्य न केवल खेल भावना को बढ़ावा देना है बल्कि शहरवासियों को फिटनेस के प्रति प्रोत्साहित करना भी है। यह मैराथन सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए एक सुनहरा अवसर है। आयोजन की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो चुकी हैं। मैराथन के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जल्द शुरू होगी, जिसकी जानकारी खेल विभाग की आधिकारिक वेबसाइट और सोशल मीडिया हैंडल्स पर उपलब्ध होगी। चंडीगढ़ मैराथन न केवल एक खेल आयोजन है, बल्कि शहर की एकता और उत्साह को दर्शाने वाला एक उत्सव भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed