फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh, The arrival of summer, CTU fares separately for AC and non-AC buses

गर्मियों की आहट, सीटीयू ने एसी और नॉन एसी बस का किराया किया अलग-अलग

Sat, 19 Feb 2022 02:20 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 02:20 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh, The arrival of summer, CTU fares separately for AC and non-AC buses
चंडीगढ़। शहरवासियों को अब एसी बसों में पिछले साल दिसंबर से पहले वाला ही किराया चुकाना होगा। सर्दियों के सीजन में एसी का इस्तेमाल नहीं होता है, जिसके चलते प्रशासन ने दिसंबर माह में एसी बसों का भी किराया नॉन एसी जितना ही कर दिया था। अब दोबारा से गर्मी का सीजन शुरू हो रहा है, जिसके चलते किराए में फिर से बढ़ोतरी कर दी गई है।
विज्ञापन

प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि सर्दी के चलते एसी बसों का किराया भी नॉन एसी बसों के जितना कर दिया जाता है। पिछले कुछ साल से इस संबंध में आदेश जारी किए जा रहे हैं। शहर में एसी बसों में पहले पांच किलोमीटर के 15 और उसके बाद किलोमीटर के हिसाब से 20 से 30 रुपये चुकाने पड़ते हैं, जबकि नॉन एसी बसों में पहले पांच किलोमीटर के 10 रुपये और उसके बाद किलोमीटर के हिसाब से 15 और 25 रुपये तक चुकाने पड़ते हैं।
विज्ञापन

प्रशासन के अनुसार अब अगले आदेशों तक बसों में ही यही किराया लागू रहेगा। लॉकडाउन के दौरान सीटीयू को सवारियां न मिलने व सीमित संख्या में बसें चलाने के चलते घाटे का सामना भी करना पड़ा। यही कारण है कि विभाग ने अपने किराए में भी बढ़ोतरी कर दी थी और कुछ किलोमीटर और अधिक किलोमीटर के लिए भी एक जैसा ही किराया वसूला जा रहा था, जबकि बाद में यह किराया पहले जैसे ही कर दिया गया था। यहां तक कि इस दौरान शहर में कई तरह के प्रतिबंध भी लगाए गए थे, जिसके चलते अधिकतर गतिविधियों पर रोक थी। इस कारण बसों के लिए सवारियां नहीं मिल रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed