फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh tableau will not be seen in Republic Day parade

गणतंत्र दिवस : राजपथ पर इस बार भी नहीं दिखेगी चंडीगढ़ की झांकी, 2016 में दिखी थी झलक

Mon, 04 Jan 2021 10:34 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 04 Jan 2021 10:34 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh tableau will not be seen in Republic Day parade
चंडीगढ़ की झांकी। - फोटो : फाइल फोटो

गणतंत्र दिवस के मौके पर इस वर्ष भी दिल्ली के राजपथ पर चंडीगढ़ की झांकी नहीं दिखाई देगी। यूटी प्रशासन की तरफ से बनाए गए तीनों झांकियों को केंद्र सरकार ने नामंजूर कर दिया है। प्रशासन पिछले पांच साल से गणतंत्र दिवस की परेड में अपनी झांकी भेजने का प्रयास कर रहा है। प्रशासन ने इस वर्ष ‘पीस, ब्यूटी और ब्लिस’ थीम पर तीन झांकियां बनाई थीं। केंद्र सरकार की सिलेक्शन कमेटी को इसका प्रेजेंटेशन दिया गया था। 

विज्ञापन


इनमें प्राकृतिक सौंदर्य के साथ ही स्वास्थ्य और साइकिल ट्रैक को दर्शाया गया कि ये चंडीगढ़ की लाइफ लाइन हैं। प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि अगली बार वह और प्रयास करेंगे ताकि उनकी झांकी को परेड में शामिल किया जा सके। बताया जा रहा है कि यूटी प्रशासक की मंजूरी के बाद ही इस प्रस्ताव को केंद्र के पास भेजा गया था।
विज्ञापन


पिछले साल यूटी प्रशासन ने मॉडर्न जेल बुडै़ल, सुखना लेक और गार्ड्स ऑफ चंडीगढ़ के तीन सब्जेक्ट पर झांकी बनाने के लिए प्रस्ताव भेजा था। गृह मंत्रालय ने इन तीनों थीम के बजाय वर्ल्ड हेरिटेज कैपिटल कांप्लेक्स पर प्रेजेंटेशन तैयार करने को कहा था लेकिन अब इस थीम को भी मंजूरी नहीं दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


2016 में राजपथ पर दिखी थी चंडीगढ़ की झांकी 
इससे पहले राजपथ पर वर्ष 2016 में चंडीगढ़ की झांकी दिखी थी। इसमें कैपिटल कांप्लेक्स, रॉक गार्डन और शहर की ग्रीनरी व क्वालिटी ऑफ लाइफ को दर्शाया गया था। मॉडर्न आर्किटेक्चर वर्क और ग्रीनरी ही इसका थीम था। इसमें ओपन हैंड मॉन्यूमेंट, कैपिटल कांप्लेक्स, ग्रीनरी और पार्कों में पिकनिक मनाते लोग और बच्चे दिखाए गए थे।

2018 में प्रशासन ने परेड के लिए कैपिटल कांप्लेक्स, रोज गार्डन और सुखना लेक थीम पर झांकी का प्रस्ताव केंद्र सरकार के पास भेजा था जबकि 2017 में प्रशासन ने इंटरनेशनल डॉल म्यूजियम के थीम पर झांकी का प्रस्ताव भेजा था। गणतंत्र दिवस परेड के लिए सभी राज्यों और यूटी से अलग-अलग थीम पर प्रस्ताव मांगे जाते हैं। जो थीम फाइनल होता है, उसके आधार पर ही रक्षा मंत्रालय के सहयोग से दिल्ली में झांकी बनाई जाती है। 

दो छात्रों का चयन 
पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स-11 की बीए अंतिम वर्ष की छात्रा और एनएसएस स्वयंसेवी लतिका भारद्वाज व पीजीजीसी-11 के छात्र जोसेफ का चयन गणतंत्र दिवस परेड के लिए हुआ है। चयन प्रक्रिया के प्रारंभिक चरण के दौरान कुल 10 विद्यार्थियों पांच लड़कियों और पांच लड़कों को शहर से चुना गया था। 

चंडीगढ़ में प्रशिक्षित होने के बाद उनके अगले चयन के लिए 10वें दिन टेस्ट हुए। इन्होंने चितकारा विश्वविद्यालय परिसर, राजपुरा में सांस्कृतिक और अन्य गतिविधियों में हिस्सा लिया। इसके बाद लतिका भारद्वाज और जोसेफ का चयन किया गया। पीजीजीसीजी- 11 की प्राचार्य अनीता कौशल ने लतिका और एनएसएस विभाग की सराहना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed