फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh State Volball Championship dedicated to Nirmal Milkha Singh

निर्मल मिल्खा सिंह को समर्पित चंडीगढ़ स्टेट वालबॉल चैंपियनशिप

Sat, 12 Mar 2022 02:20 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 02:20 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh State Volball Championship dedicated to Nirmal Milkha Singh
चंडीगढ़। यूटी खेल विभाग की पूर्व निदेशक रहीं निर्मल मिल्खा सिंह को समर्पित चंडीगढ़ स्टेट जूनियर और सीनियर वॉलीबाल चैंपियनशिप का आयोजन 18 से 21 मार्च तक किया जा रहा है। इसके मुकाबले सेक्टर-7 खेल परिसर में खेले जाएंगे। चैंपियनशिप का आयोजन चंडीगढ़ वॉलीबाल एसोसिएशन की ओर से किया जा रहा है।
विज्ञापन

वॉलीबाल फेडरेशन ऑफ इंडिया के उपप्रधान और चंडीगढ़ वॉलीबाल एसोसिएशन के कार्यकारी उपप्रधान विजयपाल सिंह ने बताया कि निर्मल मिल्खा सिंह चंडीगढ़ वॉलीबाल एसोसिएशन की उपप्रधान थीं और पिछले 25 सालों से एसोसिएशन की पैट्रन इन चीफ रहीं। वह 1956 में भारतीय महिला वालीबॉल टीम की कप्तान भी रही। उनकी याद में लड़के-लड़कियों के वर्ग में चैंपियनशिप का आयोजन कराया जा रहा है। निर्मल मिल्खा सिंह को समर्पित पहले यह टूर्नामेंट दिसंबर में आयोजित किया जाना था, लेकिन कोविड संक्रमित लोगों की शहर में संख्या को बढ़ते हुए देख इस टूर्नामेंट का टाल दिया गया। अब स्थितियां कुछ ठीक हो रही हैं। इसके चलते अब इस टूर्नामेंट का कराया जा रहा हैं। इन्होंने बताया कि जब निर्मल मिल्खा सिंह यूटी के खेल निदेश के पद पर थी तो उनके कार्यकाल में सेक्टर-7 खेल परिसर, सेक्टर-42 खेल परिसर और हॉकी स्टेडियम और पुलिस लाइंस का स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर तैैयार किया गया था।
विज्ञापन

कोविड संक्रमण से हुआ निधन
निर्मल मिल्खा सिंह और उनके पति उड़न सिख के नाम से जाने वाले मिल्खा सिंह का पिछले साल कोरोना संक्रमण के चलते निधन हो गया था। घर के रसोइए से पहले मिल्खा सिंह संक्रमित हुए और उसके बाद निर्मल मिल्खा सिंह संक्रमित हो गई थी। इस बीमारी की चपेट में आने के बाद पहले निर्मल मिल्खा सिंह और बाद में मिल्खा सिंह इस दुनिया को अलविदा कह गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये खिलाड़ी ले सकेंगे हिस्सा
सेक्टर-7 में होने वाली चंडीगढ़ स्टेट जूनियर और सीनियर वॉलीबाल चैंपियनशिप में जूनियर वर्ग में 01.01.2003 को या उसके बाद जन्म लेने वाले खिलाड़ी हिस्सा ले सकते हैं। हिस्सा लेने के लिए डॉ. सुरेश कुमार, आयोजन सचिव (98774-65012) पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed