फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh stalking case, vikas barala, varnika kundu, subhash barala press conf

चंडीगढ़ छेड़छाड़ केसः बेटे के बारे में बोलते बोलते बीच में प्रेस कांफ्रेंस छोड़ गए सुभाष बराला

Thu, 10 Aug 2017 09:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 10 Aug 2017 09:16 AM IST
विज्ञापन
chandigarh stalking case, vikas barala, varnika kundu, subhash barala press conf
सुभाष बराला - फोटो : ANI
हाईप्रोफाइल चंडीगढ़ छेड़छाड़ केस में आरोपी विकास बराला के पिता सुभाष बराला ने प्रेस कांफ्रेंस बुलाई, लेकिन बेटे के बारे में बात करते करते वे बीच में प्रेस कांफ्रेंस छोड़ गए। हालांकि सुभाष बराला ने प्रेस कांफ्रेंस में बेटे के पुलिस के सामने पेश होने को लेकर अपना पक्ष रखा।
विज्ञापन


सुभाष बराला ने कहा कि कल रात मुझे जानकारी मिली कि पुलिस ने नोटिस जारी किया। फिर जानकारी मिली कि टोहाना में कोई नोटिस नहीं मिला। यहां चंडीगढ़ में नोटिस की जानकारी मिली और विकास को फोन किया। कहा कि जांच में शामिल हो। पहले भी वो गया, आज भी नोटिस मिलते ही वो निकल गया और जांच में शामिल होगा।
विज्ञापन


सुभाष बराला ने कहा कि न ही हमने किसी भी तरह की राजनीति की। न ही जांच को भटकाने की कोशिश की। जांच में विकास पर जो भी आरोप साबित हों, उन पर कार्रवाई हो। वर्णिका मेरी बेटी की तरह है, अगर मेरे बेटे ने गलत किया है तो उसे सजा मिले। आरोप साबित हो तो पुलिस डटकर कार्रवाई करे। पुलिस अपना काम कर रही है और पूरी ईमानदारी के साथ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed