{"_id":"598c00904f1c1b9a6e8b490d","slug":"chandigarh-stalking-case-vikas-barala-varnika-kundu-kirron-kher-statement","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ छेड़छाड़ केस पर भड़कीं किरण खेर, बोलीं- लड़कों को घर के अंदर ही रखना चाहिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ छेड़छाड़ केस पर भड़कीं किरण खेर, बोलीं- लड़कों को घर के अंदर ही रखना चाहिए
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 11 Aug 2017 01:25 AM IST
विज्ञापन
किरण खेर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ छेड़छाड़ केस को लेकर पूरा देश गुस्से में हैं। बीजेपी सांसद किरण खेर भी मामले की बात पर भड़क गईं और उन्होंने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए बड़ी बात की। मामले को लेकर सोशल मीडिया पर कई लोगों ने वर्णिका पर सवाल उठाते हुए कहा था कि वह देर रात तक बाहर थी ही क्यों।
इसी के जवाब में किरण खेर ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि लड़कों को भी रात में घर के अंदर रखना चाहिए। अगर बात अगर सेफ्टी की है तो रात में नहीं निकलने का नियम लड़के और लड़कियों दोनों पर लागू होना चाहिए। किरण खेर ने कहा कि अगर लड़कों की वजह से प्रॉब्लम हो रही हैं तो हर लड़के को रात में घर के अंदर रखा जाना चाहिए।

वर्णिका कुंडू ने मुंहतोड़ जवाब दिया
Varnika Kundu and Varinder Singh Kundu
- फोटो : File Photo
वहीं इसी सवाल का मुंहतोड़ जवाब देते हुए वर्णिका कुंडू ने कहा कि मैं एक आईएएस की बेटी हूं, फिर भी मेहनत करती हूं। मैं कैफे में डीजे हूं और उस रात को काम से ही लौट रही थी। मेरे घर वालों को पता था कि मैं कहां हूं। वर्णिका ने कहा कि मेरे चरित्र पर सवाल उठाए जा रहे हैं, जबकि उस रात मेरे साथ कुछ भी हो सकता था।
अपहरण हो सकता था, रेप हो सकता था। मेरी हत्या भी हो सकती थी, अगर ऐसा कुछ हो जाता तब भी लोग यही करते क्या। मामले में एक्ट्रेस गुल पनाग ने भी कहा कि लड़की इतनी देर रात को बाहर क्यों घूम रही थी, ये पूछने से पहले अपने टल्ली बेटे से पूछे कि वो कौन सा यज्ञ, अनुष्ठान कर रहे थे इतनी रात को सड़कों पर?