फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh sports department policy for players

चंडीगढ़ के खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकार की स्कीम करेगी मालामाल

Thu, 11 Jan 2018 05:33 PM IST
संजीव पंगोत्रा/अमर उजाला, चंडीगढ़
संजीव पंगोत्रा/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 11 Jan 2018 05:33 PM IST
विज्ञापन
chandigarh sports department policy for players
धन निवेश
चंडीगढ़ के खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट पंजाब-हरियाणा की तर्ज पर मेडलिस्ट खिलाड़ियों को करोड़ों रुपये की इनामी राशि से सम्मानित करेगा। यूटी के खिलाड़ियों की कई साल से यह मांग थी कि उन्हें पंजाब और हरियाणा की तर्ज पर इनामी राशि दी जाए। इनामी राशि नहीं मिल पाने पर यूटी के खिलाड़ियों में इस कदर रोष था कि कई नामी स्पोर्ट्स पर्सन ने चंडीगढ़ का साथ छोड़कर अपने पड़ोसी राज्य पंजाब और हरियाणा का दमन थाम लिया।
विज्ञापन


भविष्य में कहीं और खिलाड़ी दूसरे राज्यों का रुख न कर लें इस बात को लेकर स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट ने ठोस निर्णय लिया और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों के लिए इनामी राशि के रास्ते खोल दिए। बढ़ी हुई इनामी राशि में ओलंपिक गेम्स, वर्ल्ड कप (हॉकी), एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, यूथ ओलंपिक गेम्स, यूथ एशियन गेम्स, एशियन/ कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप/कप, यूथ कॉमनवेल्थ गेम्स, सैफ गेम्स/एफरो एशियन गेम्स शामिल है।
विज्ञापन


इसके साथ ही नेशनल गेम्स, नेशनल चैंपियनशिप और अन्य गेम्स केलिए गोल्ड, सिल्वर, ब्रांज मेडल विजेता खिलाड़ियों के लिए इनामी राशि रिवाइज की गई है।

पंजाब हरियाणा की तर्ज पर यह मिलेगी इनामी राशि
1.ओलंपिक गेम्स में गोल्ड मेडल विजेता को 5 करोड़, सिल्वर मेडल विजेता को 3 करोड़, ब्रांज मेडल विजेता को 2 करोड़ की इनामी राशि मिलेगी।
2.वर्ल्ड कप हॉकी में गोल्ड मेडल विजेता को 21 लाख, सिल्वर मेडल विजेता को 11 लाख, ब्रांज मेडल विजेता को 7 लाख की इनामी राशि।
3.एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल विजेता को 7 लाख, सिल्वर मेडल विजेता को 5 लाख, ब्रांज मेडल विजेता को 3 लाख की इनामी राशि।
4.कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल विजेता को 7 लाख, सिल्वर मेडल विजेता को 5 लाख, ब्रांज मेडल विजेता को 3 लाख की इनामी राशि।
5. यूथ ओलंपिक गेम्स में गोल्ड मेडल विजेता को 10 लाख, सिल्वर मेडल विजेता को 7.5 लाख, ब्रांज मेडल को 5 लाख।
6.यूथ एशियन गेम्स में गोल्ड विजेता को 7 लाख, सिल्वर मेडल को 5 लाख, ब्रांज मेडल को 3 लाख।
7.एशियन/ कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप/कप, में गोल्ड विजेता को 4 लाख, सिल्वर मेडल को 3 लाख, ब्रांज मेडल को 2 लाख।
8. यूथ कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड विजेता को 5 लाख, सिल्वर मेडल को 3 लाख, ब्रांज मेडल को 2 लाख।
9. सैफ गेम्स/एफरो एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल को 3 लाख, सिल्वर मेडल को 2 लाख, ब्रांज मेडल को 1 लाख रुपये।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed