{"_id":"661d582f3200ad180d050d60","slug":"chandigarh-security-personnel-frightened-by-the-spark-of-cable-2024-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh: केबल की चिंगारी पर सहमे सुरक्षाकर्मी, प्रशासक को लाए बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh: केबल की चिंगारी पर सहमे सुरक्षाकर्मी, प्रशासक को लाए बाहर
Mon, 15 Apr 2024 10:09 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 15 Apr 2024 10:09 PM IST
सार
इस दौरान मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। करीब 10 मिनट तक प्रशासक बाहर रहे। जब सब कुछ ठीक हुआ तो फिर दोबारा आए और कार्यक्रम को संबोधित किया।
विज्ञापन
प्रर्दशनी देखते हुए प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चंडीगढ़ के सेक्टर 18 के टैगोर थिएटर में बंगिया सांस्कृतिक सम्मिलनी की ओर से बंगला नववर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित पहुंचे। कार्यक्रम चल रहा था तभी टैगोर थिएटर के ऑडिटोरियम में किसी केबल में चिंगारी दिखी।
विज्ञापन
इसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत प्रशासक को सूचना दी और उन्हें बाहर लेकर आए। बाहर लगी प्रदर्शनी को देखा। उनके साथ बंगिया सांस्कृतिक सम्मिलनी के अध्यक्ष डॉ. अमित भट्टाचार्य भी थे। बाहर लगी प्रदर्शनी को गौर से देखा। इस दौरान फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन