{"_id":"59038bf84f1c1b342bc0be22","slug":"chandigarh-school-fee-hike-protest-outside-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ी फीस का हिसाब मांगने पर भड़का स्कूल प्रबंधन, पेरेंट्स ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ी फीस का हिसाब मांगने पर भड़का स्कूल प्रबंधन, पेरेंट्स ने किया हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 29 Apr 2017 09:37 AM IST
विज्ञापन
बढ़ी फीस का हिसाब मांगने पर भड़का स्कूल प्रबंधन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेंट जोसेफ स्कूल में पेरेंट्स और स्कूल प्रबंधन के बीच शुक्रवार को हुई बैठक में जमकर हंगामा हुआ। अभिभावकों के सवाल का जवाब देने से प्रबंधन ने इनकार कर दिया। हालांकि नोकझोंक मीटिंग के पहले से ही शुरू हो गई थी। स्कूल प्रबंधन ने फीस मसले पर बात करने के लिए महज तीन अभिभावकों को बुलाया। इतना ही नहीं पेरेंट्स के मोबाइल भी मीटिंग से पहले जमा कर लिए। कोर्ट के आदेशों की हुई यह मीटिंग बगैर किसी नतीजे के खत्म हो गई।
उधर, अभिभावकों का कहना है कि वे हर साल 50 से 60 हजार रुपये एक बच्चे का अदा करते हैं। फीस बढ़ाओ, कोई दिक्कत नहीं, लेकिन सिर्फ इस बात का हिसाब दिया जाए कि बच्चे पर 50 हजार में से खर्च कितना किया जाता है। स्कूलों की तरफ से मनमानी फीस बढ़ोतरी के खिलाफ कोर्ट में कई मामले चल रहे हैं। इसको लेकर अधिकतर अभिभावक स्कूलों के खिलाफ केस दायर किए हैं। सेक्टर-44 स्थित सेंट जोसेफ स्कूल की तरफ से की गई फीस बढ़ोतरी के खिलाफ भी करीब 50 परिजनों ने केस किया हुआ है।
इस बैठक में अभिभावकों के पक्ष की अगुवाई कर रहे एडवोकेट प्रवेश सैनी ने कहा कि स्कूल प्रबंधन से कम से कम पांच अभिभावकों को तो मीटिंग में शामिल करने की गुजारिश की गई थी। लेकिन स्कूल प्रबंधन नहीं माना। वहीं, जब बच्चों पर होने वाले खर्च के बारे में पूछा तो कुछ भी बताने से साफ इनकार कर दिया।